झारखण्ड में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के कमांडो समेत 14 जवानों के घायल होने की खबर

0
390

झारखंड में नक्सलियों का हमला शुरू हो गया है| राज्य स्थित सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई इलाके में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट से CRPF के कमांडो समेत 14 जवानो के घायल होने की खबर हैं| जानकारी देते हुए बता दें, कि नक्सलियों द्वारा किये गए ब्लास्ट की यह घटना  मंगलवार 28 मई की सुबह लगभग 5 बजे हुई है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: ‘सुपर वुमेन: भारत की पहली कमांडो महिला ट्रेनर जो फ्री में देती हैं ट्रेनिंग

बता दें, कि जब सीआरपीएफ के कोबरा कंमांडो और झारखंड स्पेशल ऑपरेशन के लिए जा रहे थे, तभी घात लगाय बैठे नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया| इसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया| इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली घटनास्थल से नौ दो ग्यारह हो गए| घायल सुरक्षा कर्मियों में आठ कोबरा और पुलिस के तीन जवान घायल हो गए हैं| अब सभी घायलों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया जा रहा है|

सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई कोबरा और राज्य पुलिस का संयुक्त दल जिले में कुचाई इलाके के जंगलों में एक अभियान जारी था, तभी वहां अचानक एक विस्फोट किया गया | अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, ऐसा संदेह है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा गया था |

इसे भी पढ़े: कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 2 आतंकियों को किया ढेर

Advertisement