जॉन अब्राहम ने शादी के सालगिरह पर पत्नी के साथ शेयर की रोमांटिक Photo, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

0
429

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले जॉन अब्राहम की शादी के आज से 5 साल पूरे हो चुके हैं | आज 7 जून को जॉन अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे हैं| जानकारी देते हुए बता दें, कि जॉन की पत्नी प्रिया रुंचल ग्लैमरस दुनिया से काफी दूर रहती है| इसी के साथ वो सोशल मीडिया से भी दूरी बनाकर रखती हैं, लेकिन इस बार अपने पति के साथ अपनी शादी की सालगिरह मना रही है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: Bharat Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन सलमान की मूवी ‘भारत’ ने कमाए इतने करोड़, बन गए ये रिकॉर्ड

View this post on Instagram

Three coconuts 🌴 🥥 #happy anniversary

A post shared by Priya Abraham (@priyarunchal) on

प्रिया  रुंचल  ने इंस्टाग्राम पर बड़े ही क्यूट अंदाज में अपनी तस्वीर शेयर की है| प्रिया ने अपने पति जॉन को प्यार भरे अंदाज में इस मौके की बधाई दी हैं| प्रिया और जॉन  की  ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है| फोटो में आप देख सकते हैं, कि कैसे जॉन अपनी पत्नी के साथ एक ही नारियल में स्ट्रॉ लगाकर पी रहे हैं| जॉन जहां नारियल पानी पीने में पूरी तरह से मगन हैं, तो वहीं प्रिया उनकी नाक पर किस करने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं|  

इस फोटो शेयर करते हुए  प्रिया  ने जॉन  को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी हैं| जानकारी देते हुए बता दें, कि जॉन अपनी पत्नी को फिल्मी दुनिया से काफी दूर रखते हैं| ये दोनों कपल्स बहुत ही कम जगह एक साथ नजर आते हैं, लेकिन इसके बाद जब भी दोनों इस तरह से ख़ास मौके पर नजर आते हैं, तो दोनों की केमेस्ट्री कमाल की दिखाई पड़ती है|

इसे भी पढ़े: जी टीवी के मशहूर शो ‘कुंडली भाग्य’ के 500 एपिसोड पूरे हुए, तो कुछ इस अंदाज में कलाकारों ने मनाया जश्न

Advertisement