कन्हैया कुमार ने कहा- आज हिंदू नहीं बल्कि विज्ञान, लॉजिक और संविधान खतरे में हैं

0
409

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की ओर से बिहार के बेगूसराय सीट से प्रत्याशी कन्हैया कुमार चुनाव मैदान में है| कन्हैया कुमार ने बंगाल हिंसा के दौरान ईश्वचंद विद्यासागर की तोड़ी गई मूर्ति को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट पर एक  पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा है, कि ”आज करोड़ों रुपये खर्च करके यह झूठ फैलाया जा रहा है, कि देश में हिंदू ख़तरे में हैं| सच तो यह है, कि आज हिंदू नहीं बल्कि विज्ञान, लॉजिक और संविधान ख़तरे में हैं|”

Advertisement

इसी भी पढ़े: कुमार विश्वास के निशाने पर साध्वी प्रज्ञा, बिना नाम लिए कह दी ये बड़ी बात

आज करोड़ों रुपये खर्च करके यह झूठ फैलाया जा रहा है कि देश में हिंदू ख़तरे में हैं। सच तो यह है कि आज हिंदू नहीं बल्कि…

Kanhaiya Kumar ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಗುರುವಾರ, ಮೇ 16, 2019

इसी के साथ कन्हैया कुमार ने  लिखा, ”जिन लोगों ने विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी है, उन्होंने असल में पूरे देश में विद्या के खिलाफ अघोषित युद्ध छेड़ रखा है| भाजपा ने पूरे देश में लगभग दो लाख सरकारी स्कूल बंद करा दिए हैं | हरियाणा में 300 से ज़्यादा स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई बंद करा दी गई है | शिक्षा के बजट में लगातार कटौती की जा रही है |

इस प्रकार उठाये गये कदमों के पीछे एक ही मकसद है और वह है, नागरिकों को भीड़ में तब्दील करके एक ऐसी विचारधारा को मज़बूत करना, जिसने आज तक लोकतंत्र और इंसानियत पर चोट करने के अलावा और कोई काम नहीं किया है| लोकतंत्र में हिंसा और प्रतिहिंसा की कोई जगह नहीं है चाहे हिंसा किसी भी तरफ़ से हो, यह समस्या का समाधान नहीं है |

इसी भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019 Khargone मध्य प्रदेश में अबकी बार 300 पार पर क्या बोले पीएम मोदी देखे यहाँ

Advertisement