कर्नाटक में कांग्रेस – JDS का हुआ सीटों में बंटवारा, जानिये किसे मिली कितनी सीटें

0
315

लोकसभा चुनाव की तारीखों घोषणा के बाद सीटों का बंटवारा होना शुरू हो गया है| इसी तरह अब कर्नाटक में कांग्रेस- जेडीएस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है| जानकारी देते हुए बता दें, कि कर्नाटक में 20 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, वहीं 8 सीटों पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस लोकसभा चुनाव लड़ेगी|

Advertisement

बता दें, कि कर्नाटक में लोकसभा की कुल 28 सीटें है| गठबंधन सरकार के दोनों दलों जेडीएस और कांग्रेस के बीच इन्हीं 28 लोकसभा सीटों को लेकर अफरातफरी मची हुई थी| जेडीएस 10 सीटों की मांग कर रही थी, कांग्रेस उसे केवल 6 सीटे ही देने के लिए कह रही थी, इसके बाद  20 और 8 सीटों पर मामला रुक गया है| राहुल गांधी से बात करने के बाद 15 तारीख को इसकी घोषणा की जाएगी |

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन में सीटों के बटवारें पर फसें कई पेच, सहयोगियों में आपसी मनमुटाव

पहली बार जेडीएस और कांग्रेस एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं| पार्टी जेडीएस और कांग्रेस के परंपरागत वोट यदि इन पार्टियों ने प्राप्त कर लिए तो इससे कर्नाटक में बीजेपी की परेशानी बढ़ने की संभावना है|

कर्नाटक में 28 सीटें दो चरणों में होंगे मतदान

उदुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिक्काबल्लापुर, कोलार मवन 18 अप्रैल को मतदान संपन्न होगा|  

वहीं 23 अप्रैल को चिक्कोडी, बेलगांव, बगलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़ा, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा में मतदान होंगे |

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019 : उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी एसपी-बीएसपी का गठबंधन जानिए सीटों के बारे में

Advertisement