लोकसभा चुनाव 2019 : उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी एसपी-बीएसपी का गठबंधन जानिए सीटों के बारे में

0
283

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों की तैयारियां चरम पर हैं। इसी के मद्देनजर सपा और बीएसपी आपस में मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक गठबंधन के बाद उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी गठबंधन कर लिया है। बसपा-सपा गठबंधन मध्य प्रदेश और उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में भी साथ मैदान में उतरेंगे। मध्य प्रदेश की 29 में से तीन लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी।

Advertisement

मायावती और अखिलेश यादव के संयुक्त बयान के अनुसार, उत्तराखंड में 5 में से एक लोकसभा सीटपौड़ी (गढ़वाल) पर सपा और शेष चार सीटो पर बसपा चुनाव लड़ेगी। दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के बीच सीटों का बंटवारा हुआ था, जिसमें यह निर्णय लिया गया, कि कौन सा दल किस सीट पर चुनाव लड़ेगा ? यूपी में मायावती की पार्टी 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

ये भी पढ़े: समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की एक और नयी सूची, जानिए किसको कहाँ से मिला टिकट

मध्य प्रदेश में कुल 29 लोकसभा सीटें हैं, जिसमें से 26 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी, जबकि 3 सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी| समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश की तीन सीटों बालाघाट, टीकमगढ़ और खजुराहो पर चुनाव लड़ेगी। सोमवार को दोनों पार्टियों की ओर से इस गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया गया। 

ये भी पढ़े: मायावती ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोली – सेटेलाइट पर चुनावी लाभ की राजनीति करना ठीक नहीं

2014 लोकसभा चुनाव के सीटों के आकड़े ?

पार्टी उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड
भाजपा 73 27 05
सपा 05 00 00
बसपा 00 00 00
कुल सीटें 80 29 05

उत्तरप्रदेश में सपा-बसपा 37-38 सीटों पर गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं दी गई है। हालांकि, अमेठी और रायबरेली की सीट पर गठबंधन अपना कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगा। गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल को भी तीन सीटें दी गई हैं।

ये भी पढ़े: लोक सभा चुनाव 2019: अमेठी में प्रियंका गांधी के विरोध में लगे पोस्टर

Advertisement