कवि कुमार विश्वास ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

0
383

कल मंगलवार  6 अगस्त की रात को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया| सुषमा स्वराज की उम्र 67 वर्ष थीं| सुषमा स्वराज भारतीय जनता पार्टी की एक जानी-मानी हस्ती थीं, जिन्हे ‘जन मंत्री’ कहा जाता था| उन्होंने विदेश मंत्री बनने के बाद आम आदमी को विदेश मंत्रालय से जोड़ने का काम किया है| वह हमेशा एक ट्वीट पर विदेश में फंसे किसी भारतीय की मदद के लिए तुरंत  ही  तैयार हो जाती थी यही कारण है कि, वह राजनीतिक और गैर-राजनीतिक लोगों की पसंदीदा नेताओं में से एक रहीं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: जानिए ऐसे 10 मौके जब सुषमा स्वराज ने ट्विटर के इस्तेमाल से लोगों की बचाई जान

वहीं अब उनके निधन पूरा देश  दुखी है और अब  वह अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है| इसी तरह अब सुषमा के निधन पर कवि कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी| 

कुमार विशवास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, भारत की राजनैतिक श्री अंनत में विलुप्त हो गई ! जनभाषा की संसंदीय सुषमा समाप्त हो गई ! वैयक्तिक आभा का एक युग जीकर हमारे समय की शीर्षतम विदुषी, अटल जी के बाद की सर्वाधिक संतुलित व सम्मोहक संसदीय वक्ता की वाणी ने विराम ले लिया! ईश्वर की आलोक सभा में पदभार सम्भालो सुषमा स्वराज दी |”

इसे भी पढ़े: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आकस्मिक निधन, दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

Advertisement