साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानिए देश के किस-किस हिस्से में दिखेगा ग्रहण

0
331

आज इस वर्ष अर्थात 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण है| यह आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू हो चुका है और यह ग्रहण सुबह 9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू करेगा|  पूर्व सूर्य ग्रहण सुबह 9.26 पर दिखेगा वहीं, 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा| इस ग्रहण की अवधि 3.12 मिनट होगी| यह खंडग्रास सूर्यग्रहण है और यह सूर्य ग्रहण आज पौष मास की अमावस्या पर लगा है। यह सूर्यग्रहण देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर दिखेगा।

Advertisement

ये भी पढ़े: Solar Eclipse in India | सूर्य ग्रहण 2019: किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

यह सूर्यग्रहण विशेष खगोलीय घटना होगी क्योंकि इस दिन सूर्य ‘रिंग ऑफ फायर’ की तरह दिखेगा| साल के अंतिम ग्रहण को  भारत, ऑस्ट्रेलिया, फिलिपिंस, साउदी अरब और सिंगापुर जैसे जगहों में देखा जा सकता है| भारत में सूर्य ग्रहण को देश के दक्षिणी भाग में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों देखा जा सकेगा, जबकि देश के अन्य हिस्सों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा|

भारत में अगला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को दिखाई देगा। खास बात यह है, कि अगले सौ वर्षों में भारत से केवल छह सूर्यग्रहण ही देखे जा सकेंगे| यह सूर्य ग्रहण वर्ष  2020, 2031, 2034, 2064, 2085 तथा 2114 में दिखाई देंगे|  ज्योतिष के अनुसार ऐसा सूर्यग्रहण 144 साल पहले हुआ था। ज्यातिषियों के अनुसार अब ऐसा योग 559 साल बाद बनेगा।

आज का ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। आज का सूर्य ग्रहण वलयाकार ग्रहण है। आज का सूर्यग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में होगा। धनु राशि में एक साथ 6 ग्रह एक साथ होंगे। संपूर्ण ग्रहण 1 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगा।

ये भी पढ़े: Solar Eclipse in India | अब 95 साल बाद यानी 2114 में ही भारतीय देख पायेगे पूर्ण सूर्य ग्रहण

Advertisement