Solar Eclipse in India | सूर्य ग्रहण 2019: किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

    0
    380

    आज 2 जुलाई 2019 मंगलवार के दिन इस वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजकर 25 मिनट से शुरु होकर 3 जुलाई को सुबह 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन अर्थात नासा के अनुसार 2 जुलाई को लगने वाला सूर्य ग्रहण चार घंटे 33 सेकेंड तक चलेगा, लेकिन यह भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए सूर्यग्रहण के यम-नियम भारत में रहने वाले लोगों पर प्रभावी नहीं होंगे,परन्तु सूर्य ग्रहण का प्रभाव लगभग 30 दिनों तक बना रहता है|

    Advertisement

    ये भी पढ़े: Solar Eclipse in India | अब 95 साल बाद यानी 2114 में ही भारतीय देख पायेगे पूर्ण सूर्य ग्रहण  

    ज्योतिण शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण सभी राशियों पर भी अपना कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा| यहाँ तक कि इस ग्रहण से प्राकृतिक आपदा, बाढ़ आदि भी आ सकती है| आइए जानते हैं, इस ग्रहण का प्रभाव किस राशि पर और क्या असर पड़ेगा|  

    किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

    1.मेष राशि- सूर्य ग्रहण आपकी राशि के तीसरे स्थान पर आ रहा है। यह आपके कार्यक्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

    उपाय- इसके प्रभाव से बचनें के लिए भगवान सूर्यनारायण की उपासना करनें के साथ ही सूर्य के मंत्र ॐ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें|

    2.वृषभ राशि- सूर्य ग्रहण आपकी राशि के दूसरे स्थान पर आ रहा है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी क्षेत्र में फायदा मिलने की संभावना है।|

    उपाय- इस ग्रहण के प्रभाव से बचनें के लिए आप  दवा वस्त्र भोजन का दान करें|

    3.मिथुन राशि- यह ग्रहण के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है,निर्णय लेने में भी कोई गलती हो सकती है|

    उपाय- वासुदेवाय मंत्र ॐ नमो भगवते का 108 बार जाप करें तथा जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करें|

    4.कर्क राशि- सूर्य ग्रहण आपकी राशि के 12वें स्थान पर आ रहा है। इस दौरान आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। |

    उपाय- भगवान शिव की पूजा-अर्चना करनें के साथ ही जरूरतमंद लोगों को भोजन दान करे |

    5.सिंह राशि- सूर्य ग्रहण आपकी राशि के 11वें स्थान पर आ रहा है। प्रतिद्वंदी आपके हाथ से कोई अवसर छीनने का प्रयास कर सकते हैं, इसके लिए आपको सावधान रहना होगा, आय के नए साधनों में वृद्धि होगी|

    उपाय- धार्मिक स्थल पर तांबे का बर्तन अवश्य दें  तथा जरूरतमंद लोगों को गेहूं और गुड़ का दान करें |

    ये भी पढ़े: साल का पहला ग्रहण कब लगा था | किन राशियों पर हुआ था इसका असर

    6.कन्या राशि- सूर्य ग्रहण आपकी राशि के 10वें स्थान पर आ रहा है। करियर को बढ़ावा देने के लिए यह ग्रहण आपके लिए काफी उत्तम है।

    उपाय- सूर्याष्टक का पाठ करनें के साथ ही भगवान सूर्यनारायण को तांबे के लोटे सेअर्घ्य दें |

    7.तुला राशि- यह ग्रहण आपकी राशि नौवें स्थान पर आ रहा है। सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी और आपको शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है।

    उपाय- प्रातःकाल में भगवान सूर्य को प्रणाम करनें के साथ ही गुड़ का दान करें|

    8.वृश्चिक राशि- यह ग्रहण आपकी राशि के आठवें स्थान पर आ रहा है। यह समय आपको कहीं से रुखा हुआ धन प्राप्त हो सकता है, साथ ही आपकी आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। |

    उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करनें के साथ ही लोगों को लाल वस्त्र का दान करें|

    9.धनु राशि- सूर्य ग्रहण आपकी राशि के सातवें स्थान पर आ रहा है। इस समय आप किसी नई परियोजना में निवेश तथा किसी से ना तो कर्ज लें और ना ही दें, आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी।

    उपाय- इसके प्रभाव से बचनें के लिए कच्चे दूध में काला तिल और गंगाजल शहद मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में अर्पण करें|

    10.मकर राशि- सूर्य ग्रहण आपकी राशि के छठवें स्थान पर आ रहा है। ग्रहण के दौरान आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक क्षेत्रों के बीच समान संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता हो सकती है।

    उपाय- भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें |

    11.कुंभ राशि-  कुंभ राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभावसूर्य ग्रहण आपकी राशि के पांचवें स्थान पर आ रहा है। जीवनसाथी से उलझन व उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

    उपाय: इसके प्रभाव से बचनें के लिए पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं |

    12.मीन राशि– सूर्य ग्रहण का प्रभावसूर्य ग्रहण आपकी राशि के चौथे स्थान पर आ रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है। आपको अचानक कहीं से धन प्राप्त हो सकता है |

    उपाय- सुंदरकांड का पाठ करनें के साथ ही हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं|

    ये भी पढ़े: Solar Eclipse on 2 July | Surya Grahan 2019 : 2 जुलाई को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिये किस राशियों को मिलेगा लाभ

    Advertisement