लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे फेज का चुनाव 29 अप्रैल को बिहार, जम्मू-कश्मीर, झारखंड , मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल राज्य में होगा| चौथे फेज की अधिसूचना 28 मार्च को जारी की जाएगी| इस चरण में चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है-
28 मार्च, 2019: चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन शुरू हो जायेंगे
9 अप्रैल, 2019 : नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन
10 अप्रैल, 2019 : नामांकन पत्रों की जांच होगी
12 अप्रैल, 2019 : नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख
29 अप्रैल, 2019 : मतदान
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण में होंगी सबसे ज्यादा सीटें और इन पर होगा…
चौथे फेज में किस राज्य में कितनी सीटों पर होंगे चुनाव ?
29 अप्रैल को चौथे चरण का चुनाव 9 राज्यों की 71 सीटों पर आयोजित किया जायेगा, यह सीटें राज्यवार इस प्रकार है-
बिहार-5 सीट
जम्मू-कश्मीर-1 सीट
झारखंड-3 सीट
मध्यप्रदेश-6 सीट
महाराष्ट्र-17 सीट
ओडिशा-6 सीट
राजस्थान-13 सीट
उत्तर प्रदेश-13 सीट
पश्चिम बंगाल-8 सीट
लोकसभा चुनाव 2019 में कुल 90 करोड़ वोटर हैं, पिछली बार से यह 8 करोड़ 43 लाख वोटर बढ़ गए हैं, जिनके लिए कुल 10 लाख वोटिंग सेंटर बनाए जाएंगे| इसके साथ ही सभी पोलिंग बूथ पर वीवीपैट मशीन लगायी गयी है| इस बार ईवीएम की सुरक्षा के लिए जीपीएस सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जायेगा|
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: 7वें चरण में 8 राज्यों में 59 सीटों के लिए होगा