लोकसभा चुनाव 2019:पांचवें फेज में इन 7 राज्यों में होगा चुनाव

0
348

निर्वाचन आयोग ने 17वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है | इस बार सात चरणों में मतदान पूरा किया जायेगा | पहला चरण का मतदान 11 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। तीसरा चरण 23 अप्रैल, चौथा चरण 29 अप्रैल, पांचवां 6 मई, छठा 12 मई और सातवां चरण 19 मई को आयोजित किया जायेगा |

Advertisement

पांचवें चरण में कुल  51 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराये जायेंगे | इस चरण में सात राज्यों को सम्मिलित किया गया है | यहाँ पर पांचवें चरण में शामिल की गयी राज्यवार सीटों के विषय में जानकारी दी जा रही है |

ये भी पढ़े: विधानसभा चुनाव 2019: ओडिशा, आंध्र, सिक्किम और अरुणाचल में कब होगी वोटिंग – यहाँ देखे

बिहार- 05

जम्मू-कश्मीर- 02

झारखंड- 04

मध्य प्रदेश- 07

राजस्थान- 12

उत्तर प्रदेश- 14

पश्चिम बंगाल- 07

कुल- 51 सीट

मतगणना 23 मई को होगी, लोकसभा चुनाव 2019 में 90 करोड़ मतदाता है, जो कि प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे | इस चुनाव में पिछले आम चुनाव के मुकाबले 8 करोड़ 43 लाख वोटर बढ़ गए अधिक  हैं, जिसमे की 19 साल की आयु के 1.5 करोड़ मतदाता हैं | बढ़ी हुई संख्या के मद्देनजर इस बार लाख मतदान केंद्र भी बढ़ाएं गए है | सभी पोलिंग स्टेशन पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा तथा ईवीएम में प्रत्याशी की फोटो भी लगायी जाएगी |

मतदान करते समय वीवीपैट में एक पर्ची दिखाई देगी जिससे मतदाता अपने मतदान को देख सकता है, यह पर्ची सात सेकेण्ड तक स्क्रीन पर दिखाई देगी इसके बाद यह लॉक बॉक्स में चली जाएगी | इस बार के चुनाव में 100 प्रतिशत ईवीएम में वीवीपैट का प्रयोग किया जायेगा, यह अनुभव मतदाता के लिए नया रहेगा |

ये भी पढ़े: वीवीपीएटी (VVPAT) मशीन क्या होती है, VVPAT वीवीपीएटी के बारे में विस्तार से जानकारी

Advertisement