Loksabha Election 2019 : मोदी आज बाराबंकी व बहराइच में करेंगे जनसभा

0
305

लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दल अपने- अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए है | इसी क्रम में भाजपा ने नरेंद्र मोदी की रैलियों का आयोजन किया है | अभी तक नामांकन के समय मोदी के रोड शो ने भाजपा बहुत ही खुश नजर आ रही है, इसी प्रकार  के भारी जन समर्थन को पाने के लिए आज मोदी बहराइच और बाराबंकी लोकसभा सीट पर जन सभा को सम्बोधित करेंगे | प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का चार मई तक लगातार रैलियों का कार्यक्रम तय किया गया है |

Advertisement

ये भी पढ़ें: वाराणसी से प्रियंका नहीं अजय राय होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार सस्पेंस हुआ ख़त्म 

मोदी बहराइच और बाराबंकी के हैदरगढ़ में आयोजित रैली में विपक्ष को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे | भाजपा की सांसद साध्वी सावित्री बाई फुले ने पार्टी से बगावत कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं | यहां से भाजपा ने अपने विधायक अक्षय वर लाल गौड़ को प्रत्याशी बनाया है | भाजपा ने बाराबंकी लोकसभा सीट पर सांसद प्रियंका रावत का टिकट काट कर यहाँ के विधायक उपेंद्र रावत को दिया है |

यह दोनों सीटें आरक्षित है इस पर भाजपा ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए कई बड़े नेताओं को भेज चुकी है, इसी क्रम में मोदी की रैली का आयोजन भी यहाँ पर किया गया है | मोदी एक मई को कौशांबी और अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करेंगे | इसके बाद तीन मई को वह प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करेंगे | चार मई को मोदी जौनपुर और बस्ती लोकसभा क्षेत्र की रैलियों को संबोधित करेंगे |

ये भी पढ़ें: सनी देओल के राजनीति में आने की वजह फिल्म ‘गदर’ के डायरेक्टर ने बताई

Advertisement