Lucknow Lok Sabha Result 2019 | लखनऊ लोकसभा सीट से कौन जीत रहा है राजनाथ सिंह, पूनम सिन्हा या प्रमोद आचार्य

0
361

लखनऊ सीट पर भाजपा से निवर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सपा-बसपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा के बीच मुख्य मुकाबला है। कांग्रेस से आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रत्याशी हैं। राजनाथ सिंह लखनऊ सीट पर डेढ़ लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा दूसरे स्थान पर चल रही हैं। यूपी में भाजपा 57 सीटों पर आगे और 21 सीटों पर पीछे चल रही है।लखनऊ सीट पर इस बार 27 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में राजनाथ ने कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को हराया था|

Advertisement

ये भी पढ़े: UP Lok Sabha Election 2019 Result Live Updates: यहां से देखें सबसे तेज रुझान

लखनऊ सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या भी काफी है। यहां का शिया समुदाय भाजपा को वोट देता है, जबकि सुन्नी उसके खिलाफ वोट करता है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम की भी मुस्लिमों में अच्छी पैठ मानी जाती है। यहां कायस्थ, ब्राह्मण और ठाकुर वोटर भी अच्छी संख्या में हैं। सपा-बसपा गठबंधन यहां कायस्थ वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए पूनम सिन्हा पर दांव खेला है। इस सीट की नुमाइंदगी अटल बिहारी वाजपेयी और लालजी टंडन कर चुके हैं।

Lucknow Lok Sabha Election Resul

01.02 PM : राजथान सिंह इस सीट पर अपनी बढ़त बनाते हुए 325005 मत प्राप्त कर सबसे आगे है

12.55 PM : पूनम शत्रुघ्न सिन्हा को 150876 मत प्राप्त हुए

11.50 PM : राजथान सिंह ने इस सीट पर बड़ी बढ़त बना ली है। वह इस सीट पर 85 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर सपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं।

10.50 AM : लखनऊ सीट से गृह मंत्री राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा पीछे चल रही हैं। राजनाथ सिंह 59768 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8.25 AM : लखनऊ सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। इस सीट गृह मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के टिकट पर उम्मीदवार हैं। सपा-बसपा और रोलाद गठबंधन ने राजनाथ के खिलाफ भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को उतारा है। जबकि कांग्रेस से आचार्य प्रमोद कृष्णम राजनाथ को चुनौती दे रहे हैं।

ये भी पढ़े: Lok Sabha Chunav Results 2019 : देश का रिजल्ट, जानिये कहा से कौन जीत रहा

Advertisement