रीवा से महात्मा गांधी का अस्थिकलश चोरी, बापू की तस्वीर पर लिखी ये बड़ी बात

0
379

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गई| इस बार उनके इसी ख़ास मौके पर मध्य प्रदेश के रीवा शहर के बापू भवन में लगी महात्मा गांधी की तस्वीर पर अज्ञात लोगों ने ‘राष्ट्रद्रोही’ लिख दिया, साथ ही वहां रखे उनके अस्थिकलश को भी चुरा लिया है| बता दें कि, भारत भवन में यह अस्थिकलश 1948 से रखा था|

Advertisement

इसे भी पढ़े: 2 अक्टूबर को क्यों मनाई जाती है गांधी जयंती, जानिए महात्मा गाँधी से जुड़ी रोचक बातें

वहीं, रीवा पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, वह इसकी जांच कर रही है| रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने कहा कि, रीवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है| सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है|”

इससे पहले महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर और भी पार्टियों ने जयंती मनाने के साथ-साथ एक-दूसरे को निशाने पर लेने का काम भी किया है | वहीं, बुधवार 2 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस एवं भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा था कि, जो लोग खुद को सर्वेसर्वा बताने की इच्छा रखते हों वो राष्ट्रपिता के आदर्शों को कैसे समझ सकते हैं|”

इसी के साथ उन्होंने कहा था, ‘आज हमारा देश और पूरी दुनिया महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती मना रही है तो हम सभी को इस बात पर गर्व है कि भारत आज जहां पहुंचा है वह गांधी के रास्ते पर चलकर पहुंचा है|’ 

इसे भी पढ़े: PM मोदी पद ने शपथ लेने से पहले महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Advertisement