मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों को किया हाई अलर्ट, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना

0
475

मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है| भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सतर्क रहने का निर्देश दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार,  इस समय देश के 15 राज्य बारिश से हाई अलर्ट पर हैं। अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

Advertisement

ये भी पढ़े: NMC बिल के विरोध में आज भी जारी रहेगी डाक्टरों की हड़ताल, मरीजों की बढ़ी परेशानी

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश जारी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मुंबई, ठाणे सहित कई इलाकों में अगले 4-6 घंटे तक बारिश जारी रहने की संभावना है। ओडिशा में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ओडिशा सरकार ने पांच जिलों के कलेक्टरों को मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सतर्क रहने का निर्देश दिया, तथा इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं।

जबकि अगले 24 घंटों में उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना और सौराष्ट्र और कच्छ के हिस्सों में मॉनसून के कमजोर बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े: ऋतिक रोशन ने बिहार में आई बाढ़ आपदा पर जताया दुख, ट्वीट कर कहा – ‘बाढ़ पीड़ितों को इससे निपटने की शक्ति दें’

Advertisement