फिल्म ‘जंगली’ (Junglee) का पहला गाना हुआ रिलीज ‘फकीरा घर आजा’, लोगो को आ रहा है बहुत पसंद

0
624

कुछ समय पश्चात् आपको सिनेमाघरों में बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म देखने को मिलने वाली हैं| यह फ़िल्म हाथी और इंसान के खास रिश्ते पर आधारित है| विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म ‘जंगली का पहला गाना ‘फकीरा घर आजा’ रिलीज हो गया हैं। इस फ़िल्म का यह गाना लोगों को बहुत ही पसंद आ रहा है|

Advertisement

यह फिल्म 29 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इससे पहले फिल्म की रिलीज डेट 5 अप्रैल निर्धारित थी, जिसे  बदलकर 29 मार्च कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: कंगना रनौत की नयी फिल्म ‘पंगा’ का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट भी यहाँ से जाने

 इस गाने को जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज में गाया है, वहीं इसके लिरिक्स अनविता दत्त ने लिखे हैं। इसके अतिरिक्त गाने के लिए म्यूजिक समीर उड्डीन ने दिया है। इस पूरे गाने में जंगल की खूबसूरती को दिखाया गया है। जो लोगों को और भी अधिक पसंद आया है| इसके साथ ही जुबिन की आवाज ने गाने को और भी खूबसूरत बना दिया हैं। इसमें विद्युत जामवाल के अपॉजिट पूजा सावंत दिखाई पड़ने वाली हैं| 

इस फ़िल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया था, जिससे यह फ़िल्म पहले ही लोगों की जुंबा पर थी और अब यह गाना आने के बाद तो लोग इस फ़िल्म का आने का बेसब्री से इन्तजार कर रहें हैं| इसके ट्रेलर को देखने के बाद अधिकतर पैरंट्स इसे एक मस्ट वॉच फिल्म बता रहे हैं।

इस फ़िल्म में विद्युत और उनके हाथी दोस्त भोला की कहानी है। फिल्म विद्युत जमवाल एक पशुओं के डॉक्टर का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे, इसी कारण से उनका घर एक एलिफेंट रिजर्व में बना रहता है, जहां वो अंतरराष्ट्रीय शिकारियों के रैकेट से भिडंत करते है। 

यह भी पढ़े: तनु वेड्स मनु’ का नेक्स्ट पार्ट बनने में अभी और लग सकता है वक्त

Advertisement