फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी फिर बनें सबसे अमीर भारतीय, यहाँ देखे List

0
464

फोर्ब्स पत्रिका नें 2019 के लिए भारत के अरबपतियों की सूची जारी कर दी है। फोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है| फोर्ब्स पत्रिका की सबसे अमीर भारतीयों की सूची में मुकेश अंबानी लगातार 12वें साल पहले स्थान पर बरकरार हैं| सबसे खास बात यह है, कि इस सूची में शामिल पांच सबसे अमीर भारतीयों में से चार गुजराती हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 51.4 अरब डॉलर (3.5 लाख करोड़ रुपये) है|

Advertisement

ये भी पढ़े: आरबीआई ने पांचवीं बार घटाई रेपो रेट, सभी लोन होंगे और सस्ते

फोर्ब्स की सूची में शामिल टॉप 10 कारोबारी

फोर्ब्स सूची में स्थान कारोबारी का नाम कुल संपत्ति (रुपये)
1. मुकेश अंबानी 3.5 लाख करोड़
2. गौतम अडाणी 1.10 लाख करोड़
3. हिंदुजा ब्रदर्स 1.09 लाख करोड़
4. पालोनजी मिस्त्री 1.05 लाख करोड़
5. उदय कोटक 1.02 लाख करोड़
6. शिव नाडार 1.008 लाख करोड़
7. राधाकृष्णन दमानी 1.001 लाख करोड़
8. गोदरेज फैमिली 84,000 करोड़
9. लक्ष्मी मित्तल 73500 करोड़
10. कुमारमंगलम बिड़ला 67200 करोड़

पिछले साल के मुकाबले मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 40 लाख डॉलर की वृद्धि हुई है| वही, अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी इस सूची में आठ पायदान की छलांग लगाकर दूसरे सबसे धनी भारतीय बन गये हैं| गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 15.7 (1.10 लाख करोड़ रुपये) अरब डॉलर है|

इस बार फोर्ब्स द्वारा जारी की गयी अमीरों की सूची में छह नये अरबपतियों को जगह मिली है| इनमें 1.91 अरब डॉलर की कुल संपत्त‍ि वाले बिजू रवींद्रन और 1.7 अरब डॉलर की संपत्त‍ि के साथ हल्दीराम ग्रुप के मनोहर लाल एवं मधुसूदन अग्रवाल तथा 1.5 अरब डॉलर के साथ जकुआर समूह के राजेश मेहरा शामिल हैं|

ये भी पढ़े: नोबेल फाउंडेशन ने कैमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा, इन्हें मिला Nobel Prize

Advertisement