Nokia ने एक साथ लॉन्च किए Nokia 7.2, Nokia 6.2 सहित 5 स्मार्टफोन्स, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

0
337

आज शुक्रवार 6 सितंबर को नोकिया मोबाइल बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने एक साथ 5 नए फोन्स लॉन्च किये हैं। कंपनी ने एक साथ 2G फीचर फोन Nokia 110, Nokia 2720 फ्लिप, Nokia 800 टफ, Nokia 6.2 और Nokia 7.2 लॉन्च कर दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में वायरलेस पावरइयरबड्स भी पेश कर दिए हैं। Nokia 110, Nokia 2720 फ्लिप, Nokia 800 टफ जहां फीचर फोन यूजर्स को उपलब्ध कराये गए हैं। वहीं, Nokia 6.2 और Nokia 7.2 कंपनी के मिड रेंज फोन मे उपलब्ध कराये गए हैं और ये गूगल के Android One पर बेस्ड किये गए हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़े: कम्पनी ने Nokia 8.1 और Nokia 8110 4G की कीमत में की कटौती, जानिए क्या है नई कीमत

कीमत और स्पेसिफिकेशंस

NOKIA 110

नोकिया 110 2G फीचर फोन है। इस फोन में एफएम रेडियो, स्नेक गेम, qVGA रियर कैमरा और 14 घंटे तक का टॉक टाइम की सुविधा दी गई है। इसकी डिजाइन  कैंडी बार  है और यह फोन यूजर्स को ओशन ब्लू, पिंक, ब्लैक कलर में मिलेगा |

इस फीचर फोन में 1.77 इंच का डिस्प्ले लगा हुआ है और इसकी बैटरी 800 mAh है। जो लगभग 18.5 दिन तक चलेगी| यह फीचर फोन 4MB की रैम और 4GB के स्टोरेज के साथ दिया है। इसके साथ ही यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से फोन के स्टोरेज को 32GB तक बढ़ा सकते हैं।  यूजर्स या फीचर फोन अगले हफ्ते से उपलब्ध करा दिया जाएगा और इसकी कीमत 20 डॉलर (करीब 1,400 रुपये) तय की गई है।

Nokia 800

Nokia 800 टफ कंपनी का पहला रग्ड फोन लॉन्च किया गया है। यह 4G सपॉर्ट के साथ  अक्टूबर से उपलब्ध होने लगेगा| इस फोन की कीमत 109 यूरो (करीब 8,600 रुपये) तय की गई है| यह फोन यूजर्स को डार्क स्टील और डेजर्ट सैंड कलर में उपलब्ध होगा| डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए फोन को IP68 रेटिंग दी गई है। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन के बैक में 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन क्वॉलकॉम 205 मोबाइल प्लैटफॉर्म पर चलेगा|

Nokia 2720

Nokia 2720 फ्लिप में फ्लिप डिजाइन और दो अलग-अलग स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया  हैं। फोन में 1.3 इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन लगाई  है, फोन का फ्लैप बंद रहने पर भी इसमें नोटिफि केशंस दिखाई देंगे| फोन को ओपन करने पर इसमें 2.8 इंच का डिस्प्ले भी उपलब्ध दिया गया है। इस फीचर फोन की कीमत 89 यूरो (करीब 7,000 रुपये) तय की गई है। यह फोन क्वॉलकॉम 205 मोबाइल प्लैटफॉर्म पर चलेगा। फोन में 512 MB की रैम है। इस फ्लिप फोन में 4GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है|

Nokia 6.2 और Nokia 7.2

यह फोन Android 9 Pie, 3,500 mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लांच किये गए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स में वॉटरड्रॉप नॉच  मौजूद  हैं। इन स्मार्टफोन के बैक में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल उपलब्ध कराया गया है, जिसमें LED फ्लैश के साथ तीन कैमरे यूजर्स को मिलेंगे | एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि, नोकिया 6.2 की यूरोप में शुरुआती कीमत 199 यूरो (करीब 15,800 रुपये) होगी। यह फोन सेरामिक ब्लैक और आइस कलर में मिलेगा। वहीं, नोकिया 7.2 की शुरुआती कीमत 249 यूरो (करीब 19,800 रुपये) होगी।”

इसे भी पढ़े: 4 रियर कैमरे से लैस Oppo Reno 2 आज भारत होगा लॉन्च, जानिए Specification and Features

Advertisement