अब करिए मोबाइल फोन के बिना ही कंप्यूटर से व्हाट्सएप का यूज, आएगा जल्द ही ऐसा नया फीचर

0
350

WhatsApp Latest News: व्हाट्सएप का अधिक इस्तेमाल करनें वाले लोगो के लिए खुशखबरी है, क्योंकि व्हाट्सएप जल्द ही एक नया फीचर शामिल होनें वाला है| इस नए फीचर से यूजर्स बिना मोबाइल फोन के भी व्हाट्सएप का उपयोग अपने कंप्यूटर और लैपटॉप पर कर पाएंगे| इस समय कंप्यूटर में व्हाट्सएप चलानें के लिए यूजर्स को व्हाट्सएप वेब का उपयोग करते है| व्हटास्एप वेब में व्हाट्सएप के मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर लॉगिन किया जाता है|

Advertisement

ये भी पढ़े: व्हाट्सएप ने यूजर्स के लिए दी नई सुविधा, इससे आपको क्या होगा फायदा  

यदि आपका मोबाइल बंद है या फिर फोन में इंटरनेट नहीं है, तो आप डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप यूज नहीं कर सकते हैं| व्हाट्सएप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए इस समस्या का हल लेकर आने वाला है| मीडिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप एक ऐसा वर्जन विकसित करने कर रहा है, जिससे यूजर्स को डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप यूज करने के लिए मोबाइल फोन की आवश्यकता नहीं होगी|

हालाँकि इस बारे में व्हाट्सएप की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है, परन्तु मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फेसबुक कंपनी व्हाट्सएप वेब के नए फीचर पर कार्य कर रही है और सफल होने पर यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा| व्हाट्सएप के इस नए अपडेट की जानकारी के बाद यूजर्स में अच्छा- खासा उत्साह है, और लोग इस नए फीचर्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

ये भी पढ़े: व्हाट्सएप पर गाली या धमकी कोई दे तो, आप यहाँ कर सकते हैं शिकायत

Advertisement