बॉक्स ऑफिस पर आज रिलीज हो रही हैं ‘पल पल दिल के पास’, ‘द ज़ोया फेक्टर’ और ‘प्रस्थानम’

0
370

आज शुक्रवार 20 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में धूम मचने वाली है क्योंकि, आज ही बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में रिलीज होने जा रही है| इन तीनो फिल्मो की कहानी, प्लॉट और स्टार कास्ट पूरी तरह से एक दूसरे से अलग है| पहली फिल्म, सनी देओल के बेटे करण देओल की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘पल पल दिल के पास’, दूसरी फिल्म, दलकर सलमान और सोनम कपूर की फिल्म ‘द जोया फेक्टर’, वहीं तीसरी फिल्म संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की ‘प्रस्थानम’  रिलीज की जाएंगी| यदि आप भी इन फिल्मो को देखने के लिए इन्तजार कर रहें थे, तो जानिये इन फिल्मो के बार में|

Advertisement

इसे भी पढ़े: पीएम मोदी पर भंसाली की फिल्म ‘Mann Bairagi’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, अक्षय कुमार और प्रभास ने दी जन्मदिन की बधाई

1. ‘पल पल दिल के पास’

‘पल पल दिल के पास’ फिल्म अभीनेता सनी देओल के बेटे करण देओल पहली फिल्म  होगी | इस फिल्म से पहली ही बार करन देओल के साथ सहर बांबा भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं|

वहीं, मेकर्स का दावा है कि, ये इस जेनेरेशन की सबसे बड़ी लव स्टोरी है| जिसमें दिखाया गया है कि, शहर सेठी और करन सहगल दोनों एक ट्रिप पर जाते हैं और बहुत सारी एडवेंचरस एक्टिविटीज करते हैं| इस दौरान दोनों को प्यार हो जाता है, लेकिन प्यार को मंजिल मिलना इतना भी आसान नहीं है| बता दें कि, इस फ़िल्म में आपको करन देओल मारपीट करते हुए भी नजर आएंगे|  

2. ‘द जोया फेक्टर’

यह फ़िल्म लोगों को काफी हद तक पसंद आने वाली हैं, क्योंकि यह फ़िल्म काफी मजेदार है| इस फ़िल्म में आपको सोनम कपूर लकी चार्म के तौर पर अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली है| ट्रेलर की शुरुआत में ही ये बता दिया गया था कि, इस फ़िल्म में सोनम उस दिन पैदा हुईं जिस दिन भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता|

वहीं ट्रेलर में दिखाया गया है कि, कैसे सोनम का लक टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित  होता है, और साथ ही भारती क्रिकेट टीम की किस्मत  ही पूरी तरह से बदल जाती है| इस बीच टीम के कप्तान निखिल खोड़ा यानी दिलकर सलमान और ज़ोया एक दूसरे से प्यार कर बैठते है, और इसके बाद ही शुरु हो जाती है इन दोनों की लव स्टोरी और जोया फैक्टर का सिलसिला भी साथ ही शुरू हो जाता| इस फिल्म में सोनम कपूर और दिलकर सलमान के के साथ-साथ संजय कपूर और अंगद बेदी भी नजर आएंगे|

3. ‘प्रस्थानम’

ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ, अली फजल, मनीषा कोइराला और चंकी पांडे भी  मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली है| वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर देव कट्टा है| इसके अलावा इस फ़िल्म में 1 दशक बाद मनीषा कोइराला और संजय दत्त साथ लीड रोल दिखाई देंगे|

इस फ़िल्म में आपको संजय दत्त बलदेव प्रताप सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे| फिल्म में ये किरदार एक बाहुबली नेता का है| वहीं जैकी श्रॉफ गैंगस्टर बने हैं, दोनों एक दूसरे के खास दोस्त के रोल में दिखेंगे. अली फजल फिल्म में संजय दत्त के बेटे के किरदार में दिखाई देंगे| आपको बता दें कि ये फिल्म 2010 में आई साउथ की मूवी प्रस्थानम की हिंदी रीमेक है|  

इसे भी पढ़े: शकुंतला देवी का टीजर हुआ रिलीज, फर्स्ट लुक में विद्या बालन का दिखा कुछ ऐसा अंदाज

Advertisement