Bigg Boss को लेकर सलमान खान के घर के बाहर लोगो ने किया विरोध प्रदर्शन, करणी सेना ने दी चेतावनी

0
441

अभी दो हफ़्ते पहले ही बिग बॉस’ के 13वें सीजन की शुरुवात हुई हैं, लेकिन शो के शुरू होने के बाद से ही इसमें लगातार विवाद बढ़ते जा रहें है| जिसके कारण यह शो विवादों में घिरता हुआ दिखाई दे रहा है| जानकारी देते हुए बता दें कि, इस शो के खिलाफ सलमान खान के घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है| इस शो में आपत्तिजनक दृश्य दिखाए जाने को लेकर अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) के साथ-साथ कई संगठनों ने इस शो पर जल्द प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है| इसके अलावा कुछ लोगों ने  आरोप लगाते हुए कहा है कि, शो में जिस तरह के दृश्य दिखाए जा रहे हैं, वे भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं| 

Advertisement

इसे भी पढ़े: बॉलीवुड सिंगर ने उड़ाया सलमान खान का मज़ाक, और फिर कह डाली ये बड़ी बात – यहाँ देखें

इसके साथ ही फिल्म ‘पद्मावत’ के विरोध करने वाली और तभी चर्चा में आई करणी सेना ने इस शो को लेकर शिकायत दर्ज की है| इस शिकायत के  बाद से ही मुंबई पुलिस ने शो के मेजबान सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध कर दिए है|

इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर उपदेश राणा नामक एक व्यक्ति ने एक वीडियो भी पोस्ट कर दिया है, जिसमें उसे सलमान खान ( के घर के बाहर खड़े होकर कलाकारों और शो के निर्माताओं को बिग बॉस के घर के अंदर अश्लीलता के प्रसार पर रोक लगाने को कहते हुए उन्हें चेतावनी देते देखा जा रहा है| वहीं,  करणी सेना ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है, जिसमें दावा किया गया है कि,’बिग बॉस’ हिंदुओं की सभ्यता और संस्कृति का अपमान कर रहा है|”

इसे भी पढ़े: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘दबंग 3’ का पहला लुक हुआ रिलीज़ – देखें दमदार Video

Advertisement