रूस में पीएम मोदी नें प्रेस को किया संबोधित, कहा – ‘भारत और रूस आंतरिक मामलों में किसी तीसरे के दखल के खिलाफ है’

0
306

इन दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिन के दौरे पर हैं| पीएम मोदी रूस पहुंचने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की| इन दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बैठक चली| इस बैठक में भारत और रूस के बीच कई समझौते पर मुहर लगाईं गई| इस बैठक में दोनों देश के बीच सड़क और परिवहन मार्ग को लेकर चर्चा की गई इसके साथ  सैन्य हथियार, उर्जा और रक्षा क्षेत्र में कई अहम  मामलों पर निर्णय लिया गया| वहीं रूस ने कहा कि, वह भारत को सबसे आधुनिक हथियार दे रहा है, और भविष्य में देता रहेगा|  

Advertisement

इसे भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

रूस में पीएम मोदी नें प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘भारत और रूस आंतरिक मामलों में किसी तीसरे के दखल के खिलाफ है| दोनों देशों की दोस्ती का सफर तेजी से बढ़ा. रूस के हथियारों के उपकरण भारत में बनेंगे. रूस के साथ दर्जनों व्यापार समझौते हुए| हम अपने रिश्तों को क्षेत्रों की तरफ ले जा रहे हैं|’

व्लादिमीर पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि, “दोनों देश के नेता लगातार एक दूसरे से संपर्क में रहते हैं| दोनों देश के बीच समुद्री मार्ग विकास पर भी समझौता हुआ है| कुडनकुलम परमाणु प्लांट की तीसरी यूनिट जल्द शुरू होगी| इसकी घोषणा की गई है| इसी के साथ कहा कि, भारत के साथ आर्थिक और सामरिक संबंध और मजबूत करना है|’

इसे भी पढ़े: रूस ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा

Advertisement