प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘साहो’ ने की बंपर कमाई, कमाए इतने करोड़

0
468

Saaho Box Office Collection Day 3:  30 अगस्त को एक्टर प्रभास की रिलीज हुई फिल्म साहो ने बॉक्स ऑफिस पर नेगेटिव रिव्यूज के बाद भी कमाई करने मामले में कामयाबी हासिल कर रही है| इस फ़िल्म ने हिंदी वर्जन में पहले दिन 24.40 करोड़ की बंपर कमाई  करते हुए कई बॉलीवुड फिल्मों का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिया है| इसके बाद अब साहो ने तीसरे दिन सबसे अधिक कमाई की है| इस फ़िल्म ने रिलीज होने के दूसरे दिन रविवार को 29.48 करोड़ की कमाई की है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: एक्टर प्रभास की मेगाबजट फिल्म ‘साहो’ आज सिनेमाघरों में होगी रिलीज, फैंस का इंतजार हुआ ख़त्म

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि, साहो का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 79.08 करोड़ है | उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ”साहो बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है | तीसरे दिन की कमाई में भारी उछाल आया| ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने कमाल का कलेक्शन किया है | नॉर्थ और ईस्ट इंडिया के आंकड़े अद्भुत हैं |

दूसरे सर्किट में भी कमाई अच्छी रही है| शुक्रवार को साहो ने 24.40 करोड़, शनिवार को 25.20 करोड़ और रविवार को 29.48 करोड़ कमाए| भारतीय बाजार में हिंदी वर्जन में मूवी का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 79.08 करोड़ है| ”

इसे भी पढ़े: प्रभास श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ का बिजनेस

Advertisement