प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

0
389

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की  फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ रिलीज की गई है| जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है| यह फ़िल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं, और अभी भी सिनेमाघरों इस फ़िल्म को देखने के लिए लोग पहुंच रहें है| जानकारी देते हुए बता दें कि, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लगभग 3 साल बाद इस फ़िल्म के माध्यम से बॉलीवुड में वापसी की है| आपको इस फिल्म में प्रियंका और फरहान के साथ-साथ एक्टिंग को अलविदा कह चुकी जायरा वसीम और रोहित सराफ भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे|   

Advertisement

इसे भी पढ़े: ऋतिक-टाइगर की फिल्म ‘WAR’ ने मचाया धमाल, 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ नो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है| फिल्म की कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि, तीसरे दिन ‘द स्काइ इज पिंक’ ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की होगी| इस हिसाब से फिल्म ने दो दिनों में 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की होगी| हालांकि इसके लिए अभी कोई आधिकारिक आंकड़ें सामने नहीं आए हैं|

इस फ़िल्म की कहानी नीरेन और अदिति की है| दोनों के जीन में कुछ फॉल्ट है, जिसका खामियाजा उनके बच्चों को भुगतना पड़ जाता है| उनकी बेटी आयशा जन्म के साथ ही एक खतरनाक बीमारी का शिकार हो जाती  है| नीरेन और अदिति पहले ही अपनी एक बेटी खो देते हैं| वे किसी भी कीमत पर आयशा को खोना नहीं चाहते| वो उसके इलाज के लिए लंदन जाते हैं, और फिर शुरू हो जाता है, आयशा को लेकर उनका संघर्ष| फिल्म की कहानी दिल्ली और लंदन के बीच घूमती है|  

इसे भी पढ़े: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, Watch Video

Advertisement