RBI ग्रेड बी फेज-1 परीक्षा परिणाम 2019 जल्द करेगा जारी, यहां से करे चेक

0
391

भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी भर्ती 2019 प्रक्रिया के लिए प्रथम चरण (फेज 1) की परीक्षा का आयोजन 09 नवंबर 2019 को किया गया था। इस परीक्षा के परिणाम आरबीआई द्वारा जल्द ही जारी कर दिया जायेगा, हालाँकि मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा परिणाम इस सप्ताह के अंत तक जारी कर दिए जायेंगे| रिजल्ट जारी होनें के बाद अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर देख सकते हैं| फेज 1 की  लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को चरण- 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा|

Advertisement

ये भी पढ़े: 10वीं पास के लिये रेलवे में 4103 पदों भर्ती, यहां से करे आवेदन

फेज 2 की परीक्षा का आयोजन 1 और 2 दिसंबर 2019 को देश के विभिन्न शहरों में किया जायेगा|  आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद इन स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है, इसकी पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है|

आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 रिजल्ट 2019 ऐसे करे चेक

1.भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं|

2.रिजल्ट पेज पर उपलब्ध आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 रिजल्ट 2019 लिंक पर क्लिक करें|

3.एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां अभ्यर्थी अपने नाम की जांच कर सकते हैं|

4.अपना नाम सर्च कर पेज डाउनलोड करें|

5.भविष्य में आवश्यकता के लिए उसी का प्रिंट निकाल कर रखें|

बता दें, इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन फेज 1 और फेज 2 में ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा| फेज – 2 परीक्षा में पेपर 1, पेपर- 2 और पेपर 3 होंगे| पेपर 1 और पेपर 3 परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और पेपर- 2 वर्णनात्मक प्रकार का होगा|

RBI ग्रेड बी फेज-1 परीक्षा परिणाम 2019 => यहाँ क्लिक करे

ये भी पढ़े: RRB NTPC सीबीटी-1 एग्जाम डेट व परीक्षा पैटर्न, यहाँ देखे पूरी डिटेल    

Advertisement