Renault Triber भारत में हुई लॉन्च, जानिए क्या है कीमत ?

0
654

Renault Triber Launched in India: आज बुधवार 28 अगस्त को भारतीय ऑटो मार्केट में Renault की Triber कार को उतार दिया गया है| यह कार 7 सीट वाली कॉम्पैक्ट एमपीवी (मल्टी परपज व्हीकल) है| इसकी की लंबाई 4 मीटर से थोड़ा सा कम है| इसके अलावा कंपनी का दावा है कि, ‘यह कार रेनॉ क्विड और डस्टर के बीच के गैप को भरेगी| इस कार का मुकाबला हुंडई की नई लॉन्च Grand i10 Nios, मारुति सुजुकी अर्टिगा से रहेगा|’

Advertisement

इसे भी पढ़े: Kia Seltos SUV आज भारत में हुई लॉन्‍च, जानिए इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स

जानकारी देते हुए बता दें कि, इस कार की शुरुवाती कीमत 4.95 लाख रुपये (RXE वर्जन) तय की गई और  इसके अलावा यह कार अन्‍य तीन वर्जन में भी यूजर्स को उपलब्ध हो जाएंगी | ये तीन वर्जन- RXL,RXT और RXZ हैं| इन तीनो की कीमत क्रमश: 5.49 लाख, 5.99 लाख और 6.49 लाख रुपये तय की गई है| 

ये है कार के फीचर्स

1.इस कार की लंबाई 3990 mm है, और बिना डोर मिरर के चौड़ाई  1739 mm है| वहीं  बिना रूफ रेल के 1643 mm ऊंचाई है और कार की व्‍हील बेस 2636 mm दी गई है|  

2.इस कार के इंजन में 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मौजूद है, और यह इंजन 6250 rpm पर 72 PS का पावर और 3500 rpm पर 96 Nm पीक टॉर्क जनरेट आसानी से कर सकता है| इसकी ख़ास बात यह है कि, इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है|   

3.इसके इंटीरियर की बात करें, तो इस कार में यूजर्स को ड्यूल-टोन डैशबोर्ड के साथ-साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग वील और 3.5-इंच स्क्रीन के साथ  8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम  भी दिया गया है|

इसे भी पढ़े: Maruti WagonR बनी देश की बेस्ट सेलिंग कार, कम्पनी जल्द लांच करेगी इलेक्ट्रिक मॉडल

Advertisement