रोवर का 15 साल का ऐतिहासिक सफर हुआ खत्म – अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने किया एलान

0
341

अभी तक मंगल ग्रह पर जारी खोज को पूरा कर लिया गया है | इसी खोज में नासा का निकला अंतरिक्ष यान क्यूरियोसिटी रोवर का 15 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म हो गया है | 13 फरवरी बुधवार को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने रोवर के खत्‍म होने का ऐलान किया। नासा ने इस सफर के दौरान मंगल ग्रह के काफी रहस्‍यों से परदा हटाया है |

Advertisement

जानकारी के लिए बता दे कि वर्ष 2018 के जून महीने में मंगल ग्रह पर भीषण तूफान आ जाने के कारण रोवर के ट्रांसमिशन पर काफी बुरा असर पड़ा था जिसके बाद से ही रोवर पृथ्‍वी के साथ संदेश नहीं भेज रहा था, इस रोवर का आखिरी संदेश 10 जून को मिला था। उस समय नासा ने जानकारी दी थी कि रोबोट के सेंसर सर्किट में काफी नुकसान हो गया है। हवा की रीडिंग भी इसी सेंसर सर्किट से प्राप्त की जाती है। मिशन टीम ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि ये कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है। जानकारी के मुताबिक, इससे कोई बड़ी समस्या नहीं होगी |

नासा ने रोवर को पुनर्जीवित करने के लिए हर संभव प्रयास किये हैं, परन्तु सफल नहीं हो सके| नासा ने रोवर को हजारों की तदाद में हजारों सन्देश भेजे परन्तु यह प्रयास भी सफल नहीं रहा जिसके बाद रोवर को मृत घोषित कर दिया गया था | बता दें कि इस रोवर को लाल ग्रह की सतह पर एक किलोमीटर तक चलने के लिए बनाया गया था। अभी तक उसने 45 किलोमीटर का सफर तय किया था।

Advertisement