RRB ALP-Technician Answer Key 2019: कल आ रही है Answer Key, देखे पूरी डीटेल

0
305

भारतीय रेलवे आरआरबी एएलपी, टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी की आंसर-की 14 फरवरी को जारी होने की जानकारी मिली है, इससे पहले यह आंसर-की 11 फरवरी को जारी होनी थी परन्तु तकनीकी कारणों से यह सम्भव नहीं हो सका था | रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर यह सूचना जारी की है |

Advertisement

सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन भर्ती के लिए सेकेंड स्टेज सीबीटी की परीक्षा जनवरी माह में आयोजित हुई थी | इस परीक्षा के आंसर-की का लिंक कल 14 फरवरी को एक्टिवेट हो जायेगा | यह लिंक 14 फरवरी दोपहर 1 बजे से लेकर 17 फरवरी रात 11.55 मिनट तक ऐक्टिवेट रहेगा | आप इसी अवधि में अपनी आंसर-की देख सकते है, इसके बाद यह लिंक डिएक्टिवेट कर दिया जायेगा |

ये भी पढ़ें: रेलवे में होंगे चार लाख नौकरियों के मौके, 2 माह में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

आपने यदि ALP-Tech Second Stage CBT की परीक्षा दी है, तो आपको 14 फरवरी तक के लिए प्रतीक्षा करनी होगी | सभी उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आंसर-की देख सकते है | आंसर-की देखने के बाद यदि आपको किसी आंसर पर संदेह होता है, तो आप इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते है | इसके लिए आपत्ति आप 16 फरवरी तक ही दर्ज करा पाएंगे | आपत्ति दर्ज कराने के लिए आपको प्रति प्रश्न 50 रुपये तक का शुल्क देना पड़ सकता है |

Advertisement