भारतीय रेलवे द्वारा दो चरणों में एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन किया जायेगा | इसमें पहले चरण को प्री और दूसरे चरण को मेंस परीक्षा कहा जाता है | रेलवे भर्ती बोर्ड ने प्री और मेंस परीक्षा पैटर्न में अधिक बदलाव नहीं किया है |
RRB NTPC Syllabus
रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी की परीक्षा प्रश्न पत्र को चार भागों में विभाजित किया है, यह भाग अंकगणितीय योग्यता, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान है | इसके प्रश्न संख्या और अंकों के विभाजन को इस टेबल में समझने का प्रयास करते है-
एनटीपीसी प्री परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
अंकगणितीय योग्यता | 20 | 20 |
रीजनिंग | 25 | 25 |
सामान्य ज्ञान | 30 | 30 |
सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
एनटीपीसी प्री में सभी विषयों के कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे, इन प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट्स का समय दिया जायेगा | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी |
विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
अंकगणितीय योग्यता | 30 | 30 |
रीजनिंग | 30 | 30 |
सामान्य ज्ञान | 30 | 30 |
सामान्य विज्ञान | 30 | 30 |
कुल | 120 | 120 |
एनटीपीसी मेंस में सभी विषयों से कुल 120 प्रश्न पूछे जायेंगे, इन प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट्स का समय दिया जायेगा | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी |
आप इस परीक्षा पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी करके अच्छे अंक पा कर एनटीपीसी में चयनित हो सकते है |