पूर्व मध्य रेलवे में ग्रुप-डी की PET परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव

0
352

पूर्व मध्य रेलवे ने ग्रुप-डी की पी.ई.टी. परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया है, पी.ई.टी. परीक्षा का अर्थ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट है| पूर्व टाइम टेबल के अनुसार यह परीक्षा 26 मार्च से 30 मार्च 2019 तक आयोजित होनी थी, परन्तु अब यह नए टाइम टेबल के मुताबिक 3 अप्रैल से 6 अप्रैल 2019 तक आयोजित की जायेगी| पी.ई.टी. परीक्षा के समय में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है, केवल तिथि में परिवर्तन किया गया है|

Advertisement

ये भी पढ़ें: RRC नई भर्ती 2019: ग्रुप D की 1 लाख नई भर्तियों के लिए आवेदन…

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ई.सी.आर. ने जानकारी दी है, कि तकनीकी कारणों के कारण फिजिकल टेस्ट की तारीखों को आगे बढ़ाया जा रहा है| रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के द्वारा पी.ई.टी. परीक्षा की तिथियों में हुए बदलाव की जानकारी आवेदकों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जा रही है| सभी अभ्यर्थी अपने नए ई कॉल लैटर को आरआरसी पटना की ऑफिशल वेबसाइट से 29 मार्च से डाउनलोड कर सकते है|

आरआरसी ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

1. 35 किलोग्राम वजन लेकर 2 मिनट में 100 मीटर दौड़

2. 4 मिनट और 15 सेकंड्स में 1000 मीटर दौड़

महिलाओं के लिए

1. 20 किलोग्राम वजन लेकर 2 मिनट में 100 मीटर दौड़

2. 5 मिनट और 40 सेकंड्स में 1000 मीटर दौड़

ये भी पढ़ें: अब मिट्टी के बर्तनों में मिलेगा खाना ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर

Advertisement