साध्वी प्रज्ञा के बीजेपी ज्वाइन करने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा- नफ़्रति संघी साथियों के नीचता तक कभी नहीं पहुँच पाऊँगी!

0
298

भारतीय जनता पार्टी  नें साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारनें  के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस के जवाब आने शुरू हो गये हैं| वहीं अपने ट्रोलर्स को ट्विटर पर करारे जवाब देने के लिए पहचानी जाने वाली स्वरा भास्कर साध्वी प्रज्ञा के बीजेपी की टिकट पर भोपाल से चुनाव लड़ने पर कमेंट किया है, उसके बाद स्वरा को काफी लोगों के रिप्लाई आने शुरू हो गये हैं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर बॉलीवुड से आ रहे ऐसे रिएक्शन,Twitter पर चल रही ऐसी बहस

स्वर भास्कर ने साध्वी प्रज्ञा को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया था, कि ‘मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है, संभावित आतंकवादी…मालेगांव बम धमाकों की आरोप साध्वी प्रज्ञा…बीजेपी की नफरत और बांटने की राजनीति की सच्चाई पूरी तरह से सामने आ गई है’|

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर शिव सेना के नेता ने उन पर निशाना साधते हुए उन्हें कन्हैया की अम्मा कह दिया था| इसके बाद फिर स्वरा भास्कर ने कड़े शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि’ चाचाजी जितना गिर जाऊं, आप और आपके नफरती संघी साथियों के नीचता तक कभी नहीं पहुंच पाऊंगी! और यह महिला आपको बेगुनाह लगती हैं- भाई वाह! तो हाफिज सईद संत लगता होगा ? ओह sorry वो तो मुसलमान है!’

इसे भी पढ़े: लोक सभा इलेक्शन 2019 दूसरा चरण: 95 सीटों पर मतदान शुरू, इस फेज में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Advertisement