सहारनपुर लोकसभा सीट रिजल्ट 2019 | सहारनपुर सीट पर कौन है आगे, राघव लखनपाल या रहमान

0
482

17वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया के सभी चरण पूरे हो गए है| आज 23 मई 2019 को फ़ाइनल रिजल्ट आने है| वोटो की गिनती जारी है| सहारनपुर सीट पर सभी दलों की नजर बनी हुई है| यहां से भारतीय जनता पार्टी ने राघव लखनपाल को दूसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है| इनको टक्कर देने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने हाजी फज़लुर रहमान को मैदान में उतारा है| लोक सभा चुनाव 2019 के लिए सपा, बसपा और रालोद ने गठबंधन किया था| गठबंधन के नियम के आधार पर यह सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में गयी थी|

Advertisement

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ चुनाव रिजल्ट 2019 : आजमगढ़ लोकसभा सीट से कौन जीत रहा है अखिलेश यादव या निरहुआ

सहारनपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने इमरान मसूद को मैदान में उतारा है, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और गठबंधन के बीच ही देखने को मिल रहा है|

इस सीट को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था| यह एक अर्धशहरी संसदीय क्षेत्र है यहाँ पर साक्षरता दर 71.39 प्रतिशत है| इस सीट पर 8,73,318 पुरुष और 7,35,452 महिला मतदाता हैं|

अभी प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के हाजी फज़लुर रहमान है, इन्हें अभी तक 386815 वोट मिल चुके है| दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के राघव लखनपाल है, इन्होंने अभी तक 346099 वोट प्राप्त कर चुके है| तीसरे स्थान पर कांग्रेस के इमरान मसूद है, इन्होंने अभी तक 166804 वोट प्राप्त किये है| मतगणना जारी है फ़ाइनल रिजल्ट अभी थोड़ी देर में जारी किये जायेंगे |

ये भी पढ़ें: गोरखपुर चुनाव रिजल्ट 2019 : गोरखपुर लोकसभा से कौन जीत रहा है रवि किशन या राम भुआल निषाद

Advertisement