सलमान खान की ‘दबंग 3’ का मोशन पोस्टर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म

0
529

आज बुधवार 11 सितंबर को सलमान खान की बहुत जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘दंबग 3’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज किये गए इस मोशन पोस्टर में सलमान खान ‘दंबग’ स्टाइल में चलते दिखाई दे रहे हैं, और उनके साथ फिल्म का टाइटल म्यूजिक भी चल रहा है। वहीं इस फ़िल्म का पोस्टर सलमान ने अपने इंस्टग्राम पर भी शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने फैंस को स्वागत करनें के लिए कहा है।

Advertisement

इसे भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर हुआ जारी, यहां देखें Video

पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, आ रहे हैं चुलबुल रॉबिन हुड पांडे.. ठीक 100 दिन बाद। स्वागत तो करो हमारा! फिल्म का पहला मोशन पोस्टर  हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया है। जानकारी देते हुए बता दें कि फ़िल्म ‘दंबग 3′ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू और कन्नड़ ये तीनों भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी|

बता दें कि इस फ़िल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा है, जबकि इसके प्रोड्यूसर अरबाज़ और सलमान खान खुद हैं। इससे पहले रिलीज हुई ‘दबंग’ सीरीज की दोनों फिल्मों में सलमान और सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल निभाया था। अब ‘दबंग 3’ में भी चुलबुल पांडे (सलमान खान) और रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) की जोड़ी अहम भूमिका के साथ दिखाई देने वाली है। इसके अलावा इस पिल्म में आपको अरबाज दिखाई देंगे| ‘दबंग 3’ से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवडु में डेब्यू करेंगी| इस फ़िल्म को 20 दिसंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा|

इसे भी पढ़े: सुशांत ने सारा अली खान के साथ इस वजह से काम करने से किया मना, यहाँ पढ़े पूरी खबर

Advertisement