सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस के मौजूदा हाल पर दिया बयान, कहा- ‘कांग्रेस अपना भविष्य तक नहीं कर सकती तय’

0
350

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस के मौजूदा हाल पर बड़ा बयान दिया है| सलमान खुर्शीद ने कहा है, कि पार्टी संघर्ष के दौर से गुजर रही है| हरियाणा और महाराष्ट्र में होने जा रहे चुनाव में पार्टी के जीतने की संभावना ही नहीं है| भारत के पूर्व विदेश मंत्री, सलमान खुर्शीद ने कहा कि न केवल आगामी राज्य विधानसभा चुनाव बल्कि कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसे स्तर पर पहुंच गई है, कि यह अपना भविष्य तक नहीं तय कर सकती है|

Advertisement

ये भी पढ़े: BJP ने बिहार से सतीश दुबे और यूपी से इन्हें बनाया उम्मीदवार, यहाँ पढ़े पूरी खबर

मीडिया से बातचीत में वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता ने कहा, कि हमारी सबसे बड़ी समस्या यह है, कि हमारे नेता (राहुल गांधी) हमें छोड़ कर चले गए हैं। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि मैं नहीं चाहता था, कि राहुल इस्तीफा दें। मैं मानता हूं कि पार्टी के सारे कार्यकर्ताओं की भी यही इच्‍छा थी, कि वह पार्टी में बनें रहें और उसका नेतृत्‍व करें। सोनिया गांधी उनके स्थान पर अस्थायी तौर पर पार्टी की कमान संभाल रही हैं, लेकिन वह अस्थायी व्यवस्था के तौर पर हैं। मैं पार्टी प्रमुख की अस्थाई व्यवस्था से खुश नहीं हूं। वास्‍तव में हमें एकजुट होकर पार्टी के हार के कारणों की समीक्षा करनी चाहिए थी।

बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में 542 सीटों में से कांग्रेस केवल 52 सीटों पही ही जीत दर्ज कर पाई थी जबकि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भाजपा ने साल 2014 की 282 सीटों के मुकाबले 303 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़े: BJP ने विधानसभा उपचुनाव के लिए यूपी सहित इन राज्यों की लिस्ट भी जारी

Advertisement