हरियाणवी सॉन्ग ‘दरोगा जी’ पर सपना चौधरी ने किया धांसू डांस, VIDEO VIRAL

0
537

सपना चौधरी ने एक बार फिर अपने धमाकेदार डांस से लोगों का दिल जीत लिया है| बता दें कि, 25 सितंबर को सपना चौधरी और नवीन नारू का ये नया गाना ‘दरोगा जी रिलीज हो गया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|  रिलीज होने के बाद इस गाने को अब तक 17 लाख से भी अधिक लोग देख चुके है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: सपना चौधरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, Watch Video

वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना चौधरी अपने देसी अंदाज में जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है| डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का ये गाना यूट्यूब (YouTube) पर भी खूब देखा जा रहा है|

बता दें कि, 25 सितंबर को ही सपना चौधरी का जन्मदिन भी मनाया गया| इस बार इस ख़ास दिन के मौके पर ही सपना का ये नया गाना भी  रिलीज किया गया है| सपना का यह वीडियो देखने के बाद सारे फैन्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी करने में लगे हुए है| अभी कुछ समय पहले ही सपना चौधरी का एक और वीडियो शेयर किया गया था|  जिसमें सपना ‘गोली चल जावेगी’, ‘तेरी आंख्या का यो काजल’,  ‘छोरी तू सै बड़ी बिंदास’ जैसे सुपरहिट गानों पर अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाया चुकी है|

इसे भी पढ़े: सपना चौधरी का हरियाणवी सांग पर धमाकेदार डांस, लोग बार-बार देख रहे है WatchVideo

Advertisement