सैटेलाइट्स आखिर स्पेस में करता क्या है ? जानिए इसी से जुडी कुछ रोचक बातें

0
477

क्या आपको सैटेलाइट्स के बारें में कुछ भी मालूम है या फिर आपको ये पता है कि सैटेलाइट्स आखिर स्पेस में क्या करता है? यदि आपको इसकी कोई जानकारी नहीं हैं तो आप भी जानिये इसी से जुड़ी कुछ रोचक बातें |

Advertisement

स्पेस की दुनिया में अपना पहला कदम रखने के साथ भारत ने 19 अप्रैल 1975 को पहला सैटेलाइट आर्यभट्ट लॉन्च किया था। उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस सैटेलाइट का नाम आर्यभट्ट दिया था। जानकारी देते हुए बता दें कि आर्यभट्ट 5 वीं सदी के महानतम भारतीय गणितज्ञों में से एक थे।

यह भी पढ़े: काम की बात : अपनी छत के कोने का इस्तेमाल करके पाइए 30 हजार महीने

देश का प्रथम सैटेलाइट आर्यभट्ट था, परन्तु स्पुतनिक ऐसा सैटेलाइट है जो स्पेस में जाने वाला दुनिया का पहला सैटेलाइट था। जिसे सोवियत संघ द्वारा 1957 में लॉन्च किया गया था। भारत के बेंगलुरु शहर में एक टॉइलट को आर्यभट्ट का डेटा रिसीविंग सेंटर बना दिया गया था |  

आर्यभट्ट को ISRO (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) X-ray ऐस्ट्रोनॉमी, ऐरोनॉमिक्स, और सोलर फिजिक्स में एक्सपेरिमेंट्स के लिए लॉन्च किया गया था। बता दें कि सैटेलाइट हम से हजारों किमी दूर होने के बावजूद भी हमारे दैनिक जीवन में काफी सहायता पूर्ण होते हैं |

सैटेलाइट्स का प्रयोग किसान लोग खेती-किसानी के लिए मौसम और फसल बोने और काटने का सही समय जानने के लिए करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: वो वैज्ञानिक जिसने भारत को बना दिया न्यूक्लियर पावर

Advertisement