सऊदी अरब में महिलाएं संरक्षक की अनुमति के बिना कर सकेंगी विदेश यात्रा

0
320

अब सऊदी अरब में महिलाओं को बड़ी राहत प्रदान की गई है| बता दें कि, सऊदी अरब में महिलायें  किसी पुरुष ”संरक्षक की अनुमति के बिना भी विदेश यात्रा कर सकती हैं| सऊदी अरब की सरकार ने बृहस्पतिवार को यह कहा कि, महिलाओं पर इस प्रतिबंध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सऊदी अरब आलोचनाओं का शिकार हो रहा था और इसी के कारण कई महिलाओं ने देश से भागने की कोशिश की थी। 

Advertisement

इसे भी पढ़े:  हज यात्रा के किराए में कितनी हुई बढ़ोत्तरी यहाँ से जाने सारी जानकारी

इस बड़े नियम के लागू हो जाने के बाद अब  पुरानी संरक्षण प्रणाली को समाप्त कर दिया जाएगा| इस प्रणाली के तहत कानून महिलाओं को स्थायी रूप से नाबालिग समझता है और उनके ”संरक्षकों यानी पति, पिता और अन्य पुरुष संबंधियों को उन पर मनमाना अधिकार चलाते रहे हैं|

इस मामले पर कई वर्षों की मुहिम के बाद फैसला सुनाया गया है। बता दें, कि यह निर्णय तब लिया है, जब सऊदी अरब से महिलायें चोरी-चोरी भागने लगी हैं| अभी एक साल पहले ही अरब में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया था| वहीं इस फैसले के बाद यहां महिलाओं के वाहन चलाने पर लगा प्रतिबंध हटाया गया था| 

आधिकारिक गजट उम्म अल कुरा में प्रकाशित एक सरकारी फैसले में कहा गया है कि, ”उस हर सऊदी नागरिक को पासपोर्ट दिया जाएगा जो आवदेन करता है। स्थानीय मीडिया ने वरिष्ठ प्राधिकारियों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया हैं कि, यह नियम 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पासपोर्ट हासिल करने और उनके ”संरक्षकों की अनुमति के बिना देश से बाहर जाने की अनुमति देगा।

अभी तक  सऊदी अरब में महिलाओं को विवाह करने, पासपोर्ट की वैधता बढ़ाने या देश से बाहर जाने के लिए पुरुष ”संरक्षकों की अनुमति लेनी पड़ती थी। वॉशिंगटन में अरब गल्फ स्टेट्स इंस्टीट्यूट के क्रिस्टीन दीवान ने कहा है कि यह निर्णय महिलाओं को ”अधिक स्वायत्तता देगा। सऊदी महिलाओं को उनके जीवन को स्वयं नियंत्रित करने की अनुमति देने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

इसे भी पढ़े: भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे को किया खारिज, कहा – पीएम मोदी ने कभी नहीं मांगी मदद

Advertisement