एसबीआई नें क्लर्क प्री परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करे डायरेक्ट लिंक से

0
376

SBI Clerk  Result 2019: बुधवार 24 जुलाई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क प्री  परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है| इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट  sbi.co.in पर जाकर अपनी परीक्षा के परिणाम देख सकते हैं| एसबीआई प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 जून से 23 जून, 2019 के बीच देश के विभिन्न शहरों में किया गया था|

Advertisement

इसे भी पढ़े: नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम (NTSE) का नोटिफिकेशन जारी, पहला चरण 3 नवंबर से  

इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें वाले अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा में शामिल किया जायेगा | बता दें, कि मेन्स परीक्षा आयोजन 10 अगस्त को किया जाएगा| इसके लिए बहुत जल्द एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे| मेन्स परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी एंड कम्प्यूटर एप्टीट्यूड और जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस से सवाल दिए जाएंगे|

अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट 

1.अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं

2.इसके बाद अभ्यर्थी दिए गए लिंक पर क्लिक करें

3.फिर अभ्यर्थी के सामने एक विंडो खुलकर आयेगी जिसमें अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरकर सबमिट करें

4.इसके बाद अभ्यर्थी का रिजल्ट उनकी स्क्रीन पर आ जाएगा

5.अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं

  मेन्स एग्जाम पैटर्न

        सेक्शन  प्रश्नों की सं०   कुल अंक         समय
 सामान्य अंग्रेजी      40                40      35 मिनट
 क्वांटिटेटिव         एप्टीट्यूड       50                 50      45 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी एंड कम्प्यूटर एप्टीट्यूड      50                60      45 मिनट
जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस      50                50                 35 मिनट
 कुल    190               200          2 घंटा 40 मिनट

एसबीआई क्लर्क प्री परीक्षा का रिजल्ट 2019 => यहाँ क्लिक करे

इसे भी पढ़े: सीबीएसई जल्द जारी करेगा 10वी कम्पार्टमेंट रिजल्ट, cbse.nic.in पर ऐसे करे चेक

Advertisement