पीएम मोदी के बचाव में गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को बताया, ‘इमरान खान की चीयर लीडर’

0
392

केंद्रीय मंत्री व बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर तंज कस्ते हुए कहा कि, राहुल गांधी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की चीयर लीडर की तरह व्यवहार कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कश्मीर मामले में पीएम मोदी द्वारा मध्यस्थता के आग्रह वाले बयान पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: येदियुरप्पा शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है, अमित शाह से आज करेंगे मुलाकात

बता दें कि, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कश्मीर मसले में मध्यस्थता का ऑफर रखा और इसी के साथ कहा कि, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे मध्यस्थता का आग्रह किया था। इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि, अगर ट्रंप का दावा सही है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के हितों के साथ धोखा किया है।”

इसके बाद  राहुल के ट्वीट का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि, राहुल गांधी और कांग्रेस का गजब हाल है। राहुल गांधी तो इमरान खान के चीयर लीडर की तरह बर्ताव करते हैं। इसी के साथ कि, इमरान खान अपनी औकात नहीं जानते। वे रेफरेंडम और कश्मीर का राग छोड़कर पाक अधिकृत कश्‍मीर को हिंदुस्तान को सौंपने की तैयारी करें, क्योंकि ये मोदी की सरकार है, नेहरु की नहीं।

राहुल गांधी ने ये लगाए आरोप 

वहीं राहुल गांधी ने  ट्वीट करते हुए लिखा था कि ,अगर ट्रंप का दावा सही है तो प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के हितों के साथ धोखा किया है। इसी के साथ  लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कश्मीर के मसले पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने को कहा था। अगर यह सच है तो मोदी ने भारत के हितों और 1972 के शिमला समझौते के साथ विश्‍वासघात किया है। इसपर एक कमजोर विदेश मंत्रालय का खंडन नाकाफी है। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि ट्रंप और उनके बीच की बैठक में आखिर क्या बात हुई थी। 

इसे भी पढ़े: विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश ने शक्ति परीक्षण के लिए शाम छह बजे तक की डेड लाइन की जारी

Advertisement