बांसुरी बजाते हुए नजर आये शिखर धवन, शेयर किया Video

0
769

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले टीम इंडिया के ‘गब्बर’ शिखर धवन अक्सर अपनी फोटो और वीडियो से सुर्खियों में बने रहते हैं| बता दें कि, शिखर धवन इंडिया ए टीम का एक अहम हिस्सा है, जो अभी  दक्षिण अफ्रीका ए के साथ मैच खेलने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे| वहीं अब इस मैच से पहले शिखर धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके फैंन्सो को काफी पसंद आ रहा है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: BCCI सिलेक्टर्स पर इस भारतीय क्रिकेटर ने उठाए सवाल, जानिए क्या है मामला

सोशल मीडिया पर शेयर किये गए इस वीडियो में शिखर धवन समुद्र किनारे बांसुरी बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| आप भी इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे शिखर धवन धैर्य के साथ शांत अंदाज में बांसुरी बजाने में लगे हुए हैं। भारतीय ओपनर ने यह दिखाया कि, वह केवल लेदर बॉल के ही विशेषज्ञ नहीं हैं, बल्कि लकड़ी की बांसुरी जैसे वाद्य भी प्ले कर सकते हैं।’ 

शिखर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया- नई शुरुआत…पेड़, हवा, समुद्र और संगीत…। अब सभी लोग शिखर की जमकर तारीफ करने में लगे हुए हैं और साथ ही उनके इस टैलेंट की भी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़े: मिताली राज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए क्या है वजह

Advertisement