स्वामी चिन्मयानंद को SIT नें किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जायेगा पेश

0
613

आज शुक्रवार 20 सितंबर को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह राज्य मंत्री का पदभार संभालनें वाले स्वामी चिन्मयानंद को छात्रा से दुष्कर्म के मामले में  SIT नें गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एसआइटी ने चिन्मयानंद को बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ उनके आश्रम में घेरने के बाद अपनी हिरासत में ले लिया है|  सोमवार को पीड़ित छात्रा का 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज कराया गया था। उसके बाद से ही पीड़िता लगातार चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की अपील करती आ रही थी| 

Advertisement

इसे भी पढ़े: पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे एवं पूर्व विधायक अमित जोगी हुए गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

चिकित्सीय परीक्षण पूरा हो जाने के बाद अब एसआइटी चिन्मयानंद को कोर्ट में पेश किया जाएगा| उनकी पेशी के लिए जिला एव सत्र न्यायालय के गेट पर पुलिस फोर्स सुरक्षा के लिए तैनात की जाएगी| स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप और रंगदारी प्रकरण की जांच कर रही एसआइटी के प्रभारी आइजी नवीन अरोड़ा ने कहा है कि, “उनकी जवाबदेही हाईकोर्ट के प्रति है। जिसका न सिर्फ उन्हें, बल्कि पूरी टीम को अहसास है। दोनों ही मामलों में जांच तेजी से और सही दिशा में चल रही है।

हमको 23 सितंबर को अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंपनी है। किसी के कहने या मीडिया ट्रायल से जांच का रुख नहीं बदला जाएगा। छह सितंबर के बाद आइजी नवीन अरोड़ा बुधवार शाम एक बार फिर शाहजहांपुर पुलिस लाइंस में बने अपने अस्थाई कार्यालय में थे। इसी के साथ कहा कि, दोनों ही मामलों में कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है। सभी तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं। उन्होंने बतया कि, जो भी वीडियो क्लिप या साक्ष्य मिले हैं, उनकी सत्यता भी जांची जा रही है।”

इसे भी पढ़े: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

Advertisement