योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में छह प्रस्तावों पर लगी मुहर, पूरी खबर यहाँ से पढ़े

0
526

आज मंगलवार 3 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में  कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई जिसमें छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों  पर मुहर लगाई गई है। लोकभवन में आयोजित इस बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए सरकार ने लखनऊ में 50 एकड़ जमीन को मंजूरी दे दी है। बता दें कि, अब सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित  करने का फैसला किया है।

Advertisement

इसे भी पढ़े: पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे एवं पूर्व विधायक अमित जोगी हुए गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

अटल बिहारी वाजपेयी का चिकित्सा विश्वविद्यालय चक गंजरिया फॉर्म के पास 50 एकड़ रकबे में बनाया जाएगा। मंगलवार को इसके निर्माण के लिए भूमि स्थानांतरित किए जाने को योगी कैबिनेट ने मंजूरी भी प्रदान कर दी है। इसके लिए 20 एकड़ भूमि स्वास्थ्य विभाग, 15-15 एकड़ चिकित्सा शिक्षा विभाग और लखनऊ विकास प्राधिकरण देने का फैसला किया है |

राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि, सूचना जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक सैयद अमजद हुसैन को डिमोट करने का निर्णय भी कैबिनेट में लिया गया है। सैयद अमजद हुसैन के खिलाफ सात बिंदुओं पर जांच चल रही थी। ये जांच वित्तीय अनियमितता के संबंध में थी। लोकसेवा आयोग से कोई सहमति न मिलने पर कैबिनेट ने उनको पदावनत करने का निर्णय लिया है। अब उनको 7600 रुपये ग्रेड पे की बजाय 5400 ग्रेड पे पर भेज दिया गया है।’

यह प्रस्ताव हुए पास  

1- विभिन्न विभागों, निगमों, आयोगों, परिषदों में नियुक्त उपाध्यक्ष को 10 हजार रुपये महीने आवासीय भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

2- अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिये 50 एकड़ जमीन को मंजूरी दी गई है, 20 एकड़ स्वास्थ्य विभाग, 15 एकड़ चिकित्सा शिक्षा, 15 एकड़ एलडीए देगी। यह जमीन कैंसर इंस्टिट्यूट सरेंडर करेगा और यह चक गंजरिया में बनेगा।

3- मुरादाबाद के कांठ तहसील में बस स्टेशन के लिये 1210 वर्ग मीटर जमीन निशुल्क मिलेगी, जो लगभग 10 करोड़ मूल्य की है। एक वर्ष में बस अड्डा बनेगा।

4- सैयद अमजद हुसैन, सयुंक्त सूचना निदेशक के खिलाफ सात बिंदुओं पर जांच हुई थी, यह दोषी पाए गए थे, लेकिन लोक सेवा आयोग से सहमति नहीं मिली। इस संस्तुति को केबिनेट ने नहीं माना और कार्रवाई की अनुमति दी गई। अब 7600 ग्रेड पे से 5400 ग्रेड पर पर आ गए, असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर रिवर्ट किये गए।

5- पांचवें वित्त आयोग की रिपोर्ट की समीक्षा के लिए समिति के सदस्यों के नाम में परिवर्तन, सुरेश खन्ना होंगे अध्यक्ष। आशुतोष टंडन, भूपेंद्र सिंह और मोती सिंह सदस्य बनाये गए। 

6- यूपी विधानसभा और विधान परिषद के सत्रावसान को मंजूरी।

इसे भी पढ़े: स्वच्छ भारत मिशन के लिए पीएम मोदी को अमेरिका में किया जाएगा सम्मानित

Advertisement