अब SP-BSP साथ मिलकर करेंगे चुनावी रैली, अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

0
276

लोकसभा चुनाव के लिए तिथियों की घोषणा होते ही सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव पूर्व अन्य दलों के साथ गठबंधन करके साझा रैलियां करना आरंभ कर दिया है| उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन और सीटों का विभाजन होने के बाद दोनों दल अब संयुक्त रैली आयोजित करने की घोषणा की है|

Advertisement

ये भी पढ़े: कर्नाटक में कांग्रेस – JDS का हुआ सीटों में बंटवारा, जानिये किसे मिली कितनी सीटें

यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के अनुसार, लोकसभा चुनाव के दौरान सपा और बसपा एक साथ रैली करेंगे, पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, कि बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ हमारी बैठक हुई है, जिसमें चुनावी रणनीति पर हमारी वार्ता हुई है, उसी रणनीति के आधार पर लोकसभा चुनाव के दौरान हम लोगों ने एक साथ रैली करने की योजना बनाई है।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एक साथ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। सीटों पर बनी सहमति के अनुसार,  राज्‍य में सपा 37 सीटों पर जबकि बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तीन सीट राष्‍ट्रीय लोकदल को दी गयी है। आरएलडी मथुरा, मुजफ्फरनगर और बागपत से चुनाव लड़ेगी|

इन दोनों पार्टियों के नेताओं के साझा रैली की घोषणा के बाद 1993 के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब बसपा-सपा के नेता साथ मिलकर रैली करेंगे| इससे पूर्व वर्ष 1993 में मुलायम सिंह यादव और कांशीराम ने साथ में रैलियां की थी|

ये भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन में सीटों के बटवारें पर फसें कई पेच, सहयोगियों में आपसी मनमुटाव

Advertisement