सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने कहा, वंदे मातरम इस्‍लाम के खिलाफ – तो नारों से गूंजने लगी संसद

0
695

17वीं लोकसभा के पहले सत्र के लिए प्रधामंत्री के साथ-साथ नवनिर्वाचित सदस्यों ने भी शपथ ली हैं, और यह शपथ का सिलसिला सत्र के दूसरे दिन भी चलता रहा। इस शपथ ग्रहण समारोह में कई बार माहौल गर्म हुआ दिखाई पड़ा| माहौल उस समय अधिक गर्म हो गया जब सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने शपथ लेने के बाद यह कहा कि, जहां तक वंदे मातरम का सवाल है, यह इस्लाम के खिलाफ है, हम यह नहीं बोल सकते हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़े: गौतम गंभीर ने शपथ ग्रहण के बाद Share किया Video, सोशल मीडिया पर हो रहा Viral – जाने वजह

जानकारी देते हुए बता दें, कि हैदराबाद से एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी जब शपथ लेने के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगने का सिलसिला जारी था। शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि, यह अच्छा है, लेकिन उम्मीद है कि वे मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौतों को भी याद रखेंगे। ओवैसी ने शपथ ग्रहण के बाद जय भीम, तकबीर, अल्ला हू अकबर, जय हिंद का नारा भी लगाया।

वहीं मथुरा में भाजपा के टिकट पर निर्वाचित होकर आईं सांसद हेमा मालिनी ने शपथ लेने के बाद राधे राधे, कृष्‍णम वंद, जगत गुरू का उच्‍चारण किया। वहीं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर शपथ ली। इसके साथ ही भगवंत मान, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबी में शपथ ली। साध्‍वी प्रज्ञा ने संस्कृत में शपथ ली और शपथ के बाद उन्होंने भारत माता की जय का नारा भी लगाया।

एक्टर से नेता बने सन्‍नी दयोल ने भी शपथ ली। सन्नी देओल ने अंग्रेजी में शपथ ली। वह जींस शर्ट और ब्लेजर में संसद पहुंचे थे। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शपथ ग्रहण के बाद भारत माता की जय का नारा बुलंद किया। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने शपथ ग्रहण के बाद इंकलाब जिंदबाद का नारा लगाया।  

उन्नाव  से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने संस्कृत में शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने जय जय श्रीराम का नारा लगाया। इस दौरान सदस्यों के बीच से मंदिर वहीं बनाएंगे की आवाजें भी आईं। शपथ लेने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में सोनिया गांधी, मेनका गांधी और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन भी शामिल थे। सोनिया गांधी जब शपथ लेने जा रही थीं तो सदन के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

इसे भी पढ़े: मोदी सरकार के मंत्री ने जब संसद में पूछा – कहां हैं राहुल गांधी? तो राहुल गाँधी ने Tweet के जरिये दिया ऐसा जवाब

Advertisement