सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर क्या है जनता की राय, इस क्षेत्र में कब होगी वोटिंग

0
718

सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद भाजपा के वरुण गांधी है | लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने मेनका गांधी को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है | कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह को और गठबंधन ने बीएसपी के चन्द्रभद्र सिंह सोनू को मैदान में उतारा हैं |

Advertisement

ये भी पढ़ें: गोंडा लोकसभा सीट पर किस पार्टी की होगी विजय

सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर यह देखा गया है कि मतदाताओं ने कभी किसी महिला को यहाँ पर जीत नहीं दिलाई है अभी तक यहां पर महिलाओं को हार का सामना करना पड़ा है | राजनीतिक दलों ने अभी तक जितनी भी महिलाओं को टिकट दिया है उन सभी का सम्बन्ध राजनीतिक घरानों से ही रहा है | सुल्तानपुर की स्थानीय महिला को किसी भी पार्टी ने कभी टिकट नहीं दिया है | अब देखना यह है कि लोकसभा चुनाव 2019 में सुल्तानपुर का इतिहास बदलेगा या पुरानी रवायत ही बनी रहती है |

सुल्तानपुर की जनसँख्या 116,211 है, जिसमें से 52.54  प्रतिशत  पुरुष और 47.46 प्रतिशत महिलाएं हैं और यहाँ की औसत साक्षरता दर 87.61 प्रतिशत है, सुल्तानपुर की 82 प्रतिशत आबादी हिंदू और 17 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है |

कब होगी वोटिंग

सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर निर्वाचन आयोग ने 12 मई को वोटिंग कराने की घोषणा की गई है |

ये भी पढ़ें: पीलीभीत लोकसभा में कितने है मतदाता, किस पार्टी का रहा है ज्यादा कब्जा

Advertisement