सुपर-30 के फाउंडर ‘आनंद कुमार’ दिल्ली के सरकारी स्कूल पहुंचे

0
402

बुधवार 24 जुलाई को सुबह ‘सुपर 30’ फेम आनंद कुमार और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लाजपत नगर स्थित शहीद हेमू कॉलोनी सर्वोदय बाल विद्यालय पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद आनंद कुमार ने कहा- “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं एक सरकारी स्कूल में हूं। अगर देश भर के सरकारी स्कूल ऐसे बन गए तो भारत का विकाश हो जाएगा।”

Advertisement

इसे भी पढ़े: यूजीसी ने जारी की देशभर में संचालित फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची

इसी के साथ आनंद कुमार ने कहा कि, सभी स्कूलों में हैप्पीनेस क्लास चलनी चाहिए, ताकि बच्चों का मन पढ़ाई में लग सके। अभी काफी स्कूलों में बड़े सुधार की जरूरत है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने से ही देश सही मायने में तरक्की कर सकता है। हैप्पीनेस क्लास से बच्चे तनाव मुक्त हो सकेंगे, पूरे देश के बच्चों को इसकी जरूरत है।”

जानकारी देते हुए बता दें कि, आनंद कुमार और मनीष सिसोदिया दिल्ली के सरकारी स्कूलों में हैप्पीनेस क्लासेज का दौरा करने के लिए निकले थे| मनीष सिसोदिया ने कहा कि, आनंद कुमार गुरु शब्द को चरितार्थ करते हैं। उनके जीवन का योगदान देश के बच्चों को मिला है। आज आनंद कुमार दिल्ली आए हैं, उनके आभारी हैं। हर बच्चे को आनंद कुमार जैसा गुरु मिलना चाहिए।

इसी के साथ कहा कि, उन्होंने आज हैप्पीनेस क्लास देखी। सफलता के लिए करियर के साथ हैप्पीनेस भी जरूरी है। बड़े विश्वविद्यालयों से बड़ी डिग्रियां लेकर मोटे पैकेज पर काम करने से सफलता नहीं मिलती है। यह तब साकार होती है, जब आदमी खुश रहे।

इसे भी पढ़े: किसी भी समय ctet.nic.in पर जारी की जा सकती है CTET Answer Key

Advertisement