लालबाग राजा के दर्शन करने पहुंचीं स्वरा भास्कर, चप्पल हुए चोरी तो नंगे पाव जाना पड़ा घर, देखें VIDEO

0
565

लालबाग राजा मुंबई का सबसे अधिक लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल है, जहाँ पर बहुत ही धूमधाम के साथ गणेशोत्सव मनाया जाता है| यहाँ पर बॉलीवुड के बड़े सितारे गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं| वहीं कल रात अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए वहां गई थी, पूजा के बाद वापस आने पर इनकी चप्पलें ही गायब हो गई, जिसकी खूब चर्चा की जा रही है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: स्वरा भास्कर की वजह से मुंबई पुलिस को बनाया गया निशाना तो कुछ यूँ मिला जवाब

अक्सर आप सुनते होंगे कि मंदिर बाहर से चप्पलें चोरी हो जाती है| इसी तरह अब अभिनेत्री की चप्पलें भी चोरी हो गई है| अभिनेत्री जब गणपति दर्शन करने के लिए अपनी चप्पलें उतारी तो उसी दौरान उनकी चप्पलें किसी ने चुरा लिया|

स्वरा ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिये दी है| इसके साथ ही स्वरा ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो नंगे पाव गाड़ी तक आती हुई दिखाई दे रही हैं| 

इसे भी पढ़े: स्वरा भास्कर के साथ हुई बदसलूकी, शिकायत करने पर मुंबई पुलिस ने दिया यह रिप्लाई

Advertisement