स्वरा भास्कर के साथ हुई बदसलूकी, शिकायत करने पर मुंबई पुलिस ने दिया यह रिप्लाई

0
509

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं, और वह सोशल मीडिया पर आय दिन कुछ न कुछ शेयर और पोस्ट करती रहती है| वही अभी कुछ समय पहले ही स्वरा भास्कर का एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर के साथ बदसलूकी के साथ-साथ उनके लिए अपशब्द भी इस्तेमाल किए हैं| इसके बाद फिर स्वरा भास्कर ने उसका बेबाकी से जवाब दिया और सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ शिकायत भी की और साथ में ही मुंबई पुलिस द्वारा उनकी मदद करने पर उन्हें धन्यवाद भी दिया|

Advertisement

इसे भी पढ़े: Amitabh Bachchan ने चाइनीज महिला के TikTok वीडियो को शेयर करके लिखा ये कमेंट

अपने खिलाफ इस तरह शब्दों के इस्तेमाल के खिलाफ शिकायत करते हुए स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा ‘पागल, गर्वित, भाग्यशाली राष्ट्रवादी और हिंदू’ अपने शब्दों से खुद के (और मेरे) धर्म और राष्ट्र को शर्मसार कर रहे हैं| इसके अलावा, मुझे लगता है कि यह उत्पीड़न छेड़छाड़ है|’ इस ट्वीट में स्वरा भास्कर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उनसे शिकायत भी की| 

स्वरा भास्कर के ट्वीट पर तत्काल एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया|

मुंबई पुलिस के इस काम से खुश होकर स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा ’24/7 सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए और जल्द से जल्द रिप्लाई देने के लिए मुंबई पुलिस का धन्यवाद.’

इसे भी पढ़े: ‘नागिन 4′ में इन दो एक्ट्रेस की हुई एंट्री, नया धमाकेदार प्रोमो हुआ जारी WatchVideo

Advertisement