दिवाली में पटाखों के प्रदूषण से इस तरह से करें अपना बचाव, अपनाएं ये टिप्स

0
344

बहुत ही खुशियों के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार दिवाली के अब कुछ ही दिन शेष बचे है|  इसके लिए लोग बड़े ही जोर-शोर से तैयारी करनें में लगे हुए हैं| यह प्रकाश और खुशियों से मनाया जानें वाला त्यौहार है| इस त्यौहार में लोग बहुत सारे दीपक जलाने के साथ-साथ पटाखे भी जलाते हैं| जिनमे काफी प्रदूषण निकलता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है | इसलिए दिवाली में पटाखों के प्रदूषण से अपना बचाव करने के लिए आपको ये टिप्स बता रहे है, जिन्हें अपनाकर अपना बचाव कर सकते है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: सेहतमंद रहने के लिए प्लास्टिक से बनी इन चीजों से रहे दूर, अपनाएं ये टिप्स

अस्थमा या श्वास सम्बधी बीमारी से ग्रसित लोग रहें दूर 

यदि आप अस्थमा या श्वास सम्बधी बीमारी से ग्रसित है, तो आप बहुत ही सावधानी रखते हुए पटाखों से उठ रहें धुंए से दूरी बनाकर रखें क्योंकि, इससे आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है| इसके साथ ही बता दें कि, अगर आपको अस्थमा या श्वास सम्बधी कोई अन्य बीमारी है, तो  आप इसके बारे में सलाह लेने के लिए तुरंत ही डॉक्टर के पास जाएँ|

तली -भुनी चीजों का सेवन कम करें 

दिवाली में सभी लोग अपने -अपने घरों में नए-नए पकवान बनाते है। ऐसे में सभी लोगों का खाने का भी मन होता है लेकिन बता दें कि, आप इस त्यौहार में तली-भुनी चीजों से दूर रहें  और पटाखों के धुएं से थोड़ा बचकर रहें क्योंकि, इस प्रदूषण वाले धुंए से आपको काफी समस्या हो सकती है|   

पटाखों को जलानें के बाद साबुन से हाथ धोएं 

पटाखों  में पाए जाने वाले केमिकल आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते है इसलिए आप पटाखों को जलाने के बाद अपने हाथ साबुन से जरूर धुल लें क्योंकि, इसमें पाए जाने वाले कैमिकल इतने खतरनाक होते है कि, इससे आपके हाथों में जलन भी हो सकती है|  

शरीर के खुले हुए भाग में क्रीम या तेल का करे इस्तेमाल

आप दिवाली में पाटखें जलाने से पहले अपने शरीर के खुले हुए सभी भागों में तेल लगा लें क्योंकि, पटाखों का धुआं और हानिकारक केमिकल आपको नुकसान पहुंचा सकते है| इसलिए अपने शरीर में नमी बनाये रखें के लिए अपने शरीर के खुले हुए हिस्से में तेल लगाकर रखे|


एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल 

पटाखों  के धुंए का सबसे अधिक असर आपकी आंखों के ऊपरी सतहपर पड़ता है क्योंकि, यह हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होता है| इसलिए इसे पटाखों के धुंए से बचाकर रखने के लिए अपने आँखों के ऊपरी हिस्से पर एलोवेरा जेल लगा लें| ताकि आप इसके धुंए के असर से बच सके|

इसे भी पढ़े: आंसू गैस के गोले का स्वास्थ्य पर क्या होता है असर, जानिए आखिर पुलिस क्यों करती है इनका प्रयोग

Advertisement