शरीर की हड्डियों को कैसे मजबूत करें, जानिए घरेलु उपाय

0
416

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हड्डियों का मजबूत और स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक होता है। आपकी थोड़ी सी लापरवाही हड्डियों को कमजोर बना सकती है, इसलिए इन्हे स्वस्थ बनाना बेहद जरुरी होता है। कुछ पोषक तत्वों का सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है। आइए आपको ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दे रहे है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़े: टाईफाइड क्या है, यह कैसे होता है – जानिए इसके लक्षण और बचनें के उपाय

 1.दूध 

जब तक हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी नहीं होगी, तब तक हमारी हड्डियां मजबूत नहीं होंगी, इसलिए हमे कैल्शियम की पूर्ति करने के लिए दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए| इसके अलावा हमें कैल्शियम और आयरन से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां  खानी चाहिए| यदि आप नॉन-वेज खाना पसंद करते है, तो आप कैल्शियम की कमी की पूर्ति करने के लिए मछली  का सेवन कर सकते है| इसके साथ ही आप साबुत अनाज, केले, सार्डिनेस, सालमन, बादाम, ब्रेड, टोफू और पनीर  का भी सेवन कर सकते है|

2.विटामिन डी की चीजों का सेवन

आप अपने शरीर में विटामिन डी की पूर्ति करने के लिए टूना, मेकरेल, सेलमॉन, अंडे का सफेद भाग, सोया मिल्क, डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही वगैरह मशरूम, अनाज, चीज, संतरे का जूस, कोका को अपनी डाइट में शामिल करके सेवन कर सकते है|

3.प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन 

आप अपने शरीर में प्रोटीन की कमी की पूर्ति करने के लिए नॉनवेज खाने वाले लोग गोमांस, चिकन, टूना, मुर्गी, मछली खा सकते है| दूसरी तरफ, आप प्रोटीन से बहरपुर स्रोतों में नट्स, बीज, आलू, साबुत अनाज और  फलों का सेवन कर सकते है|

4.पोटैशियम से भरपूर चीजों का सेवन

आप पोटैशियम की पूर्ति करने के लिए कंद-मूल शकरकंद, आलू सेवन कर सकते है| इसके साथ ही दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन कर सकते है|

5.मैग्नीशियम के स्त्रोत को अपनी डाइट में करें शामिल 

मैग्नीशियम की कमी की पूर्ति करने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना शुरू कर दें| आप पालक, टमाटर, आलू, शकरकंद  आदि चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर सकते है| 

इसे भी पढ़े: रंगी सब्जियों से हो सकता है इन बिमारियों का खतरा, इस तरह करें पहचान

Advertisement