डेंगू से बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलु उपचार

0
400

प्रदूषण की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही प्रदूषण के चलते मच्छरों की संख्या में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है| जिससे लोगों को अनेक प्रकार की बामारियों का सामना करना पड़ रहा है| इस समय जहरीले मच्छरों के काटने से डेंगू से ग्रसित मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: टाईफाइड क्या है, यह कैसे होता है – जानिए इसके लक्षण और बचनें के उपाय

यह ऐसा भयानक बुखार होता है, जो शरीर के हड्डियों में पूर्ण रूप से बस जाता है| जिससे हड्डियों में बहुत दर्द बना रहता है| इसके साथ ही डेंगू बुखार आ जाने पर  सिरदर्द, त्वचा पर चेचक जैसे लाल चकत्ते, मांसपेशियों और जोड़ों में तेजी का दर्द होना शुरू हो जाता है| डेंगू से बचाव के लिए आपको घरेलु उपचार के बारे में जानकारी दे रहे है|

1-हल्दी 

डेंगू हो जाने पर आप अपनी  सब्जी या दाल में हल्दी  की मात्रा कुछ ज्यादा करके खाएं| इसके साथ ही आप हल्दी का सेवन दूध में मिलाकर भी कर सकते है| बता दें कि, हल्दी हमारे लिए इसलिए फायदेमंद होती है क्योंकि, इसमें एंटीबायोटिक तत्व पाए जाते है, जो आपके प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने का काम करता है और डेंगू जैसे बुखार को कम करने में मदद करता है|

2-पपीते के पत्ते 

डेंगू जैसे खतरनाक बुखार को दूर करने के लिए पपीते के पत्ते काफी लाभकारी माने जाते हैं। आप इन पत्तों का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इन्हें अच्छे से तो़ड़कर साफ कर लें और फिर इन पत्तों में एक गिलास पानी डालकर अच्छी तरह से उबाल लें| इसका पानी पीने से हमारे शरीर की प्लेटलेट्स काफी तेजी से बढ़ने लगती है, और इसके साथ ही ये पत्ते आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक साबित होते है|

3-बकरी का दूध 

यदि आपके डेंगू हो जाए, तो आप इसमें बकरी का दूध पीना शुरू कर दें क्योंकि, इस बुखार में यह दूध काफी फायदेमंद साबित होता है| आप बकरी के कच्चे दूध का सेवन दिन में दो से तीन बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कर सकते है| यह दूध आपके शरीर में हुई खून की कमी की पूर्ती करता है, और साथ ही प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने का काम करता है|

4-तुलसी 

डेंगू हो जाने पर आप अपने घरेलू उपचार में तुलसी शामिल कर सकते है| आप तुलसी की पत्तियों की चाय बनाकर पियें, इससे आपको बुखार में काफी राहत मिलेगी| आपको इसकी  चाय दिन में तीन से चार बार पीनी रहेगी|

 5-अनार 

अनार में  विटामिन ई, सी, ए और फोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है, जो हमारे शरीर को मजबूत बनाने में सहायक होते है| अनार खाने और उसका जूस बनाकर पीने से हमारे शरीर में खून की कमी नहीं होती है और यह हमारी कमजोरी को भी दूर भागने में मदद करता है|     

6-हर्बल टी 

जब आपके डेंगू हो जाए तो, आप नॉर्मल चाय पीने के बजाय हर्बल टी पिए क्योंकि, यह  हमारे शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल फेंकती हैं, और यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है| आप इसका इस्तेमाल एक दिन में 2 या 3 बार कर सकते है| 

7-सूप

बुखार हो जाने पर खाना न अच्छा लगने पर आप सूप  पी सकते है, जो आपको पीने में अच्छा लगेगा| आप अपने सूप में दलिया का सूप शामिल कर सकते हैं क्योंकि, इसका सूप पीने से आपके अंदर ऊर्जा की कमी नहीं होगी और आपका पेट भी भर जाएगा|

इसे भी पढ़े: रंगी सब्जियों से हो सकता है इन बिमारियों का खतरा, इस तरह करें पहचान

Advertisement